टेक

भारत में लॉन्च हुआ Redmi 15A, कीमत सिर्फ 12,999 रुपये- जानें खास फीचर्स

Redmi 15A India Launch : चीनी कंपनी Xiaomi ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया है. Redmi 15A खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो कम कीमत में लंबी बैटरी लाइफ, अच्छा प्रदर्शन और नए फीचर्स चाहते हैं. इसकी शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है.

Redmi 15A अब भारत में नए वेरिएंट्स के साथ पेश किया गया है. इस फोन का 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला मॉडल 12,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि 4GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 14,499 रुपये है. इसके अलावा, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 16,499 रुपये में खरीदा जा सकता है. यह फोन 3 अप्रैल से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट, Mi.com और अधिकृत स्टोर से खरीदा जा सकेगा. फोन को एवसम ब्लू, एस ब्लैक और अमेज पर्पल कलर ऑप्शन में लाया गया है.

32 मेगापिक्सल का रियर कैमरा

Redmi 15A में फोटोग्राफी के लिए 32 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें 6300mAh की बड़ी बैटरी है जो 15W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी के मुताबिक, फोन सामान्य इस्तेमाल जैसे कॉल, मैसेज, वीडियो स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया पर चलाने के लिए उपयुक्त है. एक बार पूरी तरह चार्ज करने पर यह बैटरी साधारण उपयोग में लगभग दो दिन तक काम कर सकती है.

लेटेस्ट सॉफ्टवेयर और स्मार्ट फीचर्स

Redmi 15A अब Xiaomi के लेटेस्ट HyperOS 3 पर आधारित एंड्रॉइड 16 के साथ उपलब्ध है. इसमें सर्च को आसान बनाने वाला सर्कल टू सर्च फीचर और गूगल जेमिनी जैसी आधुनिक टेक्नोलॉजी दी गई है. फोन को हल्की बारिश और धूल से सुरक्षा देने के लिए इसे IP52 रेटिंग मिली है. 5G नेटवर्क सपोर्ट और ड्यूल सिम की सुविधा इसे ज्यादा उपयोगी बनाती है. मजबूत बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और किफायती दाम के साथ, यह स्मार्टफोन उन छात्रों और नए यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प है जो कम कीमत में ज्यादा सुविधा चाहते हैं.

ये भी पढ़ें- New PAN Card Rules 2026 : PAN 2.0 के तहत नए दस्तावेज और नियम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button