Vivo T5 Pro : वीवो अपनी T सीरीज में नया स्मार्टफोन Vivo T5 Pro लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह फोन Vivo T5x 5G के बाद T सीरीज का अगला मॉडल होगा। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन कुछ शुरुआती विवरण सामने आ गए हैं।
लंबे समय तक चलेगी बैटरी
टिप्सटर योगेश बरार के अनुसार, Vivo T5 Pro में सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी बैटरी हो सकती है। कहा जा रहा है कि फोन में 9,020mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए पर्याप्त होगी।
गेमिंग और वीडियो अनुभव होगा बेहतर
फोन में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है, जिससे बड़ी बैटरी होने के बावजूद इसे जल्दी चार्ज किया जा सकेगा। इसके अलावा, सामने की तरफ फोन में 1.5K AMOLED डिस्प्ले के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट मिलने की संभावना है, जो गेमिंग और वीडियो अनुभव को और बेहतर बनाएगा।
मल्टीमीडिया शौकीनों के लिए आकर्षक विकल्प
ये फीचर्स इसे गेमिंग और मल्टीमीडिया के शौकीनों के लिए आकर्षक विकल्प बना सकते हैं। हालांकि, फोन की बाकी तकनीकी जानकारी और लॉन्च डेट अभी आधिकारिक रूप से सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ें- Bank Holidays Alert : कल से 4 दिन के लिए बैंक बंद, डिटेल में पढ़ें
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









