टेक

Vivo ला रहा है नया पावरफुल टैबलेट, 30 मार्च को होगा लॉन्च

Vivo Pad 6 Pro : अगर आप नया टैबलेट लेने का सोच रहे हैं तो वीवो आपके लिए खास कुछ लेकर आ रहा है। कंपनी इसी महीने 30 मार्च को चीन में अपना नया टैबलेट Vivo Pad 6 Pro लॉन्च करने वाली है। इस इवेंट में नए स्मार्टफोन Vivo X300 Ultra और Vivo X300s भी पेश किए जा सकते हैं।

Vivo Pad 6 Pro एक प्रोडक्टिविटी-फोकस्ड डिवाइस होगा। इसे पहले Mobile World में देखा गया था, जहां इसके साथ कीबोर्ड और स्टाइलस एक्सेसरी भी दिखाई गई थी।

Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट

टैबलेट में 13.2-इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 4K True Color और Dolby Vision सपोर्ट देगी। परफ़ॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलेगा। प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए इसमें PC-ग्रेड WPS Office और CapCut Professional Edition भी दिया जाएगा, जिससे डॉक्यूमेंट एडिटिंग और वीडियो एडिटिंग आसान हो जाएगी। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz तक हो सकता है।

80W या 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट

कैमरा सेटअप में टैबलेट में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। बैटरी लगभग 13,000mAh की होगी और इसमें 80W या 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की संभावना है। कुल मिलाकर, यह टैबलेट सिर्फ मीडिया देखने के लिए नहीं, बल्कि काम और क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स के लिए भी काफी पावरफुल साबित होगा।

ये भी पढ़ें- पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी का बयान, होर्मुज मार्ग पर रुकावट स्वीकार्य नहीं, भारत 41 देशों से आयात कर रहा ऊर्जा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button