विदेश

लंदन में सार्वजनिक जगह पर पान थूकने पर भारतीय मूल के दो लोगों पर भारी जुर्माना

Public Place Rules : लंदन के ब्रेंट इलाके में सार्वजनिक जगह पर पान थूकने के मामले में भारतीय मूल के दो लोगों पर कुल 1,391 पाउंड (करीब 1.45 लाख रुपये) का जुर्माना लगाया गया है। शुरुआती तौर पर दोनों को मौके पर ही 100 पाउंड का जुर्माना भरने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने इसे नहीं भरा, जिससे मामला कोर्ट तक पहुंचा और जुर्माना कई गुना बढ़ गया।

हर साल करीब 30,000 पाउंड का खर्च

ब्रेंट सिटी काउंसिल ने पान थूकने के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है। अधिकारियों का कहना है कि इससे सार्वजनिक जगहें गंदी होती हैं और सफाई पर हर साल करीब 30,000 पाउंड (लगभग 30 लाख रुपये) खर्च करना पड़ता है।

समय पर न भरने पर दस गुना

पहले मामले में एडगवेयर के अक्षीतकुमार भद्रे पटेल जून 2025 में किंग्सबरी रोड के पास मेट्रो स्टेशन पर पान थूकते पाए गए थे। कोर्ट में उनकी गैरमौजूदगी में फैसला सुनाया गया और जुर्माना समय पर न भरने के कारण दस गुना से ज्यादा बढ़ गया।

इस कारण से लिया गया एक्शन

दूसरा मामला रुइसलिप के हितेश पटेल का है। उन्होंने वेम्बली हिल रोड पर पान थूका था और वे भी कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए, जिसके कारण उनके खिलाफ भी भारी जुर्माना लगा।

जीरो टॉलरेंस की नीति

ब्रेंट और आसपास के इलाके में पान थूकने की समस्या बढ़ रही है, इसलिए काउंसिल ने ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई है। इसके तहत जगह-जगह चेतावनी वाले बैनर लगाए गए हैं, अधिकारी गश्त कर रहे हैं और मौके पर ही 100 पाउंड तक का जुर्माना लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- पोखरण में भारतीय सेना का नया गेम चेंजर, पिनाका मल्टिपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम का सफल परीक्षण

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button