Chhattisgarhराज्य

छत्तीसगढ़ के रायपुर में दर्दनाक हादसा: सेप्टिक टैंक की सफाई में तीन मजदूरों की मौत

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के रायपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. मंगलवार शाम एक निजी अस्पताल के सेप्टिक टैंक की सफाई करते समय जहरीली गैस से तीन मजदूरों की मौत हो गई. घटना के तुरंत बाद पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया. हादसे में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही को लेकर लोगों में काफी नाराजगी है. वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया.

यह घटना रायपुर के पचपेड़ी नाका क्षेत्र स्थित राम कृष्ण केयर अस्पताल में हुई है. पुलिस ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है. अधिकारियों ने कहा कि यदि जांच में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही पाई जाती है, तो उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

टैंक सफाई के दौरान हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, राम कृष्ण केयर अस्पताल में तीन मजदूर सेप्टिक टैंक की सफाई कर रहे थे. इसी दौरान टैंक से निकल रही जहरीली गैस से मजदूरों की सांस घुटने लगी और वे बेहोश हो गए. तीनों मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मजदूरों के शव बाहर निकाले. इसके बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

जहरीली गैस से हुई मौत

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि मजदूरों की मौत जहरीली गैस के संपर्क में आने से हुई है. मामले की जांच जारी है और यदि दोषी पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

वहीं, हादसे में अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप भी लगाए जा रहे हैं. लोगों का कहना है कि सेप्टिक टैंक में किसी भी तरह का सुरक्षा प्रबंध नहीं किया गया था, जिससे यह हादसा हुआ. वहीं, मृत मजदूरों के परिजनों ने मुआवजे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. स्थानीय प्रशासन ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें – गैस, बिजली, कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर कांग्रेस कल करेगी विधानसभा का घेराव

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button