राष्ट्रीय

दुबई में ड्रोन हमले के बाद Air India और एयर इंडिया एक्सप्रेस की सभी उड़ानें रद्द

Dubai Flights Cancel : एयर इंडिया ग्रुप ने सोमवार को घोषणा की कि दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से सभी उड़ानें अस्थायी रूप से रद्द कर दी गई हैं. यह फैसला उस समय लिया गया जब हवाई अड्डे के पास एक तेल टैंकर पर ड्रोन हमला हुआ. आग को कुछ ही घंटों में पूरी तरह से नियंत्रित कर लिया और किसी के हताहत होने की कोई सूचना अभी तक नहीं है.

वहीं, टाटा समूह की स्वामित्व वाली एयरलाइन ने कहा, “दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने अस्थायी रूप से सभी उड़ान संचालन को रोक दिए गए है.” एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई के लिए निर्धारित सभी उड़ानें आज के लिए रद्द कर दी गई हैं.

यात्रियों के लिए विकल्प उपलब्ध कराए

एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों के लिए विकल्प उपलब्ध कराए हैं, जिनमें भविष्य की तारिख पर उड़ान पुन: बुक करना या रद्द करके पूर्ण धनवापसी लेना शामिल है, और इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा. वहीं, उड़ान बाधाओं के बावजूद एयर इंडिया एक्सप्रेस की अबू धाबी, रस अल खैमाह और शारजाह के लिए एडे-हॉक (असामयिक) उड़ानें जारी रहेंगी.

बता दें कि एयर इंडिया एक्सप्रेस के यात्री अपनी बुकिंग बदलने या रद्द करने के लिए व्हाट्सएप पर एआई डिजिटल असिस्टेंट Tia पर #GulfCrisis टाइप कर सकते हैं (+91 63600 12345) या एयरलाइन की वेबसाइट/एप का उपयोग कर सकते हैं.

पूर्व निर्धारित उड़ानें और संचालन

पिछले रविवार एयर इंडिया ने घोषणा की कि दोनों एयरलाइंस 16 मार्च 2026 को पश्चिम एशिया के लिए 48 निर्धारित और असामयिक उड़ानें संचालित करेंगी. जेद्दा और मस्कट की उड़ानें सामान्य रहेंगी, जिनमें भारत-जेद्दा के बीच 10 उड़ानें शामिल हैं.

  • एयर इंडिया: दिल्ली और मुंबई से एक-एक रिटर्न उड़ान.
  • एयर इंडिया एक्सप्रेस: बेंगलुरु, कोजिकोड, मैंगलोर से एक-एक उड़ान, मस्कट के लिए दिल्ली, कन्नूर, मुंबई, तिरुवनंतपुरम से एक-एक और कोच्चि से दो उड़ानें.
  • दोनों एयरलाइंस यूएई और सऊदी अरब के लिए 26 असामयिक उड़ानें भी संचालित करेंगी, जो स्लॉट और प्रस्थान स्टेशन पर निर्भर करेंगी.

ये भी पढ़ें- भारत में पहली बार इच्छामृत्यु की प्रक्रिया शुरू, एम्स लाए गए हरीश राणा, हटाया जाएगा लाइफ सपोर्ट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button