Biharराष्ट्रीय

बिहार में चूल्हा-चौका संकट में आया, रोहिणी आचार्य ने पीएम मोदी पर कसा तंज

LPG Cylinder Crisis : ईरान-इजराइल-अमेरिका जंग का सीधा असर वेश्विक स्तर पर देखा जा रहा है। भारत के बड़े शहरों में LPG Gas Cylinder की किल्लत आए दिन बढ़ती जा रही हैं। दिल्ली नोएडा जैसे शहरों में लोगों का आरोप है कि ब्लैक में 300-400 रुपये किलो गैस बेची जा रही है।

यह एक तरीके से ब्लैक मार्केटिंग है, जो दाम बढ़ाकर चोरी से माल सप्लाई किया जाता है, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घरेलू गैस सिलेंडर रात के अधेंरे में 1500 से 2000 के बीच दिया जा रहा है।

बिहार कांग्रेस ने लिखा पत्र

इसी सिलसिले में बिहार कांग्रेस ने सीएम नीतीश कुमार को लेटर लिखकर मामले के बारे में अवगत कराया है। प्रवक्ता आसित नाथ तिवारी ने लिखा- ‘यह समस्या सीधे बिहार के लोगों के पेट से जुड़ी है। मुख्यमंत्री जी, चूल्हा-चौका संकट में है।

घरेलू सिलेंडर के लिए लंबी कतारें

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार में 3 दिन से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की बुकिंग बंद है, जिससे होटल, रेस्टॉरेंट पर काफी असर पड़ रहा है। घरेलू गैस के लिए लोग तीन दिन से लंबी कतारों में हैं। भागलपुर के हबीबपुर थाना क्षेत्र के सरदारपुर में एजेंसी के बाहर सिलेंडर के लिए करीब 500 मीटर लंबी लाइन लगी है।

वहीं लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब मनेगा। नालंदा में पुलिस वाले जिप्सी पर सिलेंडर ले जाते दिखे।

ये भी पढ़ें- Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या पर लगा तिरंगे के अपमान का आरोप, मामला दर्ज, डिटेल में पढ़ें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button