राष्ट्रीय

DRDO की ‘प्रलय’ मिसाइल का सफल परीक्षण, मिट्टी में मिलेंगे भारत के दुश्मन

Pralay Missile : भारत ने दुश्मनों को मिट्टी में मिलाने का बंदोबस्त कर लिया है। DRDO ने 31 दिसंबर 2025 को एक ही लॉन्चर से बैक टु बैक दो प्रलय शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण किया। प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल पूरी तरह स्वदेशी है। DRDO ने इसे जन्म दिया है। रक्षा मंत्रालय ने इसे भारत की मिसाइल क्षमता के लिए एक अहम उपलब्धि बताया है।

सटीक टारगेट हिट करने में सक्षम

इस जानकारी से दुश्मनों के पसाने छूट रहें है। इस मिसाइल को जमीन से जमीन पर मार करने में महारत हासिल है। यह परीक्षण ओडिशा तट से दूर स्थित डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम आईलैंड पर हुआ। प्रलय मिसाइल 7500 kmph की रफ्तार से टारगेट को हिट करती है। जिसका कोई तोड़ नहीं है। प्रलय मिसाइल की रेंज 500 KM से अधिक है।

ये प्रमुख शहर मिसाइल की रडार पर

यह मिसाइल 1000 किलो बारूद ले जा सकती है। यह मिसाइल भारत के प्रमुख सेना कैंप फिरोजपुर, जैसलमेर, भुज से पाकिस्तान के 10 बड़े शहर लाहौर, गुजरांवाला, फैसलाबाद, इस्लामाबाद, रावलपिंडी, मुल्तान, बहावलपुर, कराची, हैदराबाद, लाहौर, सुक्कुर को निशाना बना सकती है।

ये भी पढ़ें- टोंक में बड़ी साजिश नाकाम, 150 किलो विस्फोटक अमोनियम नाइट्रेट बरामद, 2 गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button