
Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज नालंदा जिला के हरनौत प्रखण्ड के कल्याण बिगहा स्थित बिहार विधान परिषद् के पूर्व कार्यकारी सचिव बिनोद कुमार के आवास पर जाकर उनकी माता रामजन्म देवी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने रामजन्म देवी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना भी दी।
इस अवसर पर विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, बिहार विधान परिषद् के पूर्व कार्यकारी सचिव श्री बिनोद कुमार, श्री बिनोद कुमार के बड़े भाई अवधेश कुमार सहित अन्य परिजन एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें : गांव स्तर के विवादों को आपसी सहमति से सुलझाएं पंचायतें : मंत्री अमन अरोड़ा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप