Biharराजनीतिराज्य

Bihar: तेजस्वी यादव अहंकारी, जनता इनका अहंकार भंग करेगी- गिरिराज

Bihar Politics: बिहार में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव की सभा में चिराग की मां के लिए की गई अपमानजनक भाषा के प्रयोग पर अपनी बात रखी. उन्होंने तेजस्वी यादव को अहंकारी बताते हुए कहा कि अहंकार एक दिन भंग होता है. वहीं पहले चरण के चुनाव को लेकर आरजेडी, और एनडीए अपनी अपनी जीत का दावा करते नजर आए.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “चिराग पासवान दलित हैं, रामविलास पासवान दलित हैं और तेजस्वी यादव अहंकारी बन कर चिराग पासवान को गाली दें या रामविलास जी को गाली दें… तेजस्वी अहंकार से कुछ नहीं होता अहंकार भंग होता है, जनता के वोट से आपका अहंकार भंग होना तय है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1781212417420415179

LJP (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा, जमुई की सीट हम एक बड़े अंतर के साथ जीतने जा रहे हैं और यही माहौल चारों सीट पर है। गठबंधन में मजबूत होकर हमने अपनी बातों को जनता तक पहुंचाया। INDI गठबंधन से RJD के अलावा कोई बड़ा नेता प्रचार करने नहीं आया। अभी तक कांग्रेस का कोई बड़ा नेता सक्रिय रूप से नहीं दिखा। वे लोग जानते हैं कि ये चुनाव उनके लिए हर बार से ज्यादा कठिन है। पहले चरण की चारों सीटें हम जीत रहे हैं।

https://twitter.com/AHindinews/status/1781214516069683318

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, महागठबंधन पूरी तरह साफ हो चुका है। बिहार की जनता प्रधानमंत्री मोदी के साथ है और जो पहला रूझान दिखाई दे रहा है, उसमें स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री मोदी को जनादेश मिल रहा है. लोग नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं.

https://twitter.com/AHindinews/status/1781206247921910005

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, हम पहले चरण की चारों सीट जीत रहे हैं। लोग बढ़ चढ़ कर वोट डाल रहे हैं। मौजूदा सरकार से लोग गुस्से में हैं. बिहार इस बार चौंकाने वाले परिणाम देगा।

https://twitter.com/AHindinews/status/1781228697883910537

यह भी पढ़ें: महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल गलत, सम्राट के बयान पर क्यों चुप थे चिराग- मीसा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button