
Weather: दिल्ली पंजाब हरियाणा समेत पूरे पूर्वोतर भारत में ठंड का कहर जारी है। मौसम विभाग ने दिल्ली पंजाब यूपी हरियाणा में ठंड का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस बीच पूर्वी भारत में तापमान 2-10 डिग्री तक सिमटा रहेगा। ठंड और घने कोहरे के चलते यातायात सेवाएं बाधित हो रही हैं।
शुक्रवार को मैदान क्षेत्रों में 2.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ कानपुर और बिकानेर सबसे सर्द रहे। मौसम विभाग के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के अभाव, अल-नीनो के चलते ठंड व घने कोहरे की स्थिति पांच दिन तक रह सकती है। पंजाब, हरियाणा में भी न्यूनतम तापमान 2-5 डिग्री के बीच रहा।
Weather: -12.4 डिग्री पहली बार कुकुमसेरी का पारा
पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद हिमाचल प्रदेश के कई जिले शीतलहर की चपेट में हैं। मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का यलो अलर्ट है। मौसम में पहली बार कुकुमसेरी में तापमान माइनस 12.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। वहीं, कश्मीर घाटी में अगले हफ्ते बर्फबारी की उम्मीद है।
220 उड़ानें, 68 ट्रेनें प्रभावित
घने कोहरे से आईजीआई एयरपोर्ट (IGI Airport) पर 220 उड़ानें प्रभावित हुई हैं। सात उड़ानों को रद्द और सात को जयपुर डाइवर्ट किया गया। दो दर्जन उड़ानों में पांच घंटे से अधिक की देरी हुई। दिल्ली पहुंचने वाली 68 ट्रेनें भी कोहरे से प्रभावित हुईं। बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस को रद्द करना पड़ा। बिहार संपर्क क्रांति 21:30 घंटे की देरी से शुक्रवार सुबह 10:30 बजे रवाना हुई।
यह भी पढ़ें:Andhra Pradesh: सीएम जगन मोहन रेड्डी भांजे की सगाई में हुए शामिल, बहन ने थामा था कांग्रेस का ‘हाथ’
Follow Us On Twitter- https://twitter.com/HindiKhabar