Biharराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

Bihar: ललन सिंह के बारे में सीएम नीतीश कुमार ने कह दी ये बात…

CM Nitish said: बिहार में पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक गलियारों में अफवाहों का बाजार गर्म था। शुक्रवार को जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद सभी अटकलों पर विराम लग गया। इन सबके बीच एक सवाल जो राजनीति में रुचि रखने वालों के बीच रह रह कर उठ रहा था वो ये कि क्या ललन सिंह और नीतीश के बीच सब ठीक है? अब स्वयं नीतीश ने इस सवाल का जवाब दे दिया है।

CM Nitish said: ‘करते रहेंगे पहले की तरह काम’

नीतीश कुमार ने जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद कहा उनका ललन सिंह के साथ कोई झगड़ा नहीं हुआ है। पद पर न रहते हुए भी ललन सिंह पार्टी के लिए वह सभी काम करते रहेंगे जो अभी तक करते आए हैं।

नीतीश करेंगे राज्यों का दौरा

बताया गया कि नीतीश अब सभी राज्यों के दौरे पर जाएंगे। जेडीयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए नीतीश ने कहा राज्यों के दौरे पर जेडीयू की नीतियों पर चर्चा होगी। बिहार में पार्टी द्वारा जनहित में किए गए काम के आधार पर लोगों से बात होगी।

पार्टी मेंबर्स से चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान

इस दौरान नीतीश ने सभी पार्टी नेताओँ और कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। वह बोले, हमारी मांग है कि इंडी गठबंधन में सीट शेयरिंग का मामला जल्द तय किया जाए। ये मामला राज्यों के आधार पर तय हो। इसमें तेजी की जरूरत है। जाति आधारित गणना के मुद्दे पर सभी राज्यों में बात करने पर सहमति बनी। उन्होंने 146 सांसदों के निलंबन को गलत बताया।

ये भी पढ़ें: सीतामढ़ी में केके पाठक ने लिया काउंसलिंग प्रक्रिया का जायजा

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button