
Bihar: रविवार, 3 दिसंबर को बेगूसराय की सड़कों पर एक ड्रामा हुआ, जहां एक “पति-पत्नी और वो”, देखने को मिले। वह घंटों तक सड़क पर लड़ते-झगड़ते रहे। अंततः पुलिस को आकर मामला सुलझाना पड़ा। जानकारी के अनुसार, शर्मा टोली नगर थाना क्षेत्र में घटना हुई है। धीरज कुमार, जो नयागांव थाना क्षेत्र के महेंद्रपुर गांव का निवासी है, यहां एक महिला के साथ रहता था। उसने मकान किराए पर लेकर महिला को अपनी पत्नी बताया। एक साल तक सब कुछ ठीक था, लेकिन फिर रविवार, 3 दिसंबर को एक और महिला की एंट्री हो गई और फिर….
यहां जानिए झगड़े की असली वजह
दरअसल, जिस महिला की हम बात कर रहे हैं वो महिला खुद को धीरज कुमार की पत्नी बता रही थी। जब उसने अपने पति को एक औरत के साथ देखा, तो वह भड़क उठी और शोर मचानो लगी। सड़क पर हिंसा के कारण भीड़ जमा हो गई। घंटों तक यह शोषण जारी रहा। स्थानीय लोगों ने फिर नगर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। धीरज कुमार और दोनों महिलाओं को मौके पर नगर थाने की पुलिस ने अपने साथ थाने ले गये फिर मामले को सुलझाने की कोशिश की।
धीरज कुमार का कहना है कि वह शादीशुदा था। वह आर्केस्ट्रा डांसर मोनिका कुमारी के साथ एक किराए के मकान में अपनी पत्नी से छुपकर रह रहा था। पत्नी इसकी भनक लगते ही आ गई। उसने एक औरत के साथ रंगे हाथों धीरज को पकड़ लिया। इस पर बहस हुई। पुलिस ने कहा कि तीनों को थाने ले जाकर समझाया गया है। मामला दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- Bihar: फरार 200 अपराधियों की लिस्ट में 50 टॉप मोस्ट हैं अपराधी, पुलिस ने बनाया 90 दिनों में गिरफ्तार करने का लक्ष्य