अधीर रंजन के सवाल पर संसद में राजनाथ सिंह पहले मुस्कुराए फिर दिया जवाब, जानें

अंधीर रंजन के सवाल पर संसद में राजनाथ सिंह पहले मुस्कुराए फिर दिया जवाब, जानें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को लोकसभा में चंद्रयान-3 और आदित्य एल1 मिशन पर बोल रहे थे तभी उनकी कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी से नोकझोंक हो गई। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता को जवाब देते हुए कहा कि वह सदन में चीन के विषय पर ‘सीना चौड़ा करके’ चर्चा के लिए तैयार हैं। उन्होंने सदन में यह टिप्पणी उस वक्त की जब अधीर रंजन चौधरी ने यह चुनौती दी कि क्या उनमें चीन के बारे में चर्चा करने की हिम्मत है। सिंह चंद्रयान-3 की सफलता के विषय पर चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए अपनी बात रख रहे थे और उसी दौरान चौधरी ने उन्हें यह चुनौती दी। इस पर सिंह ने कहा, ‘‘पूरी हिम्मत है…अधीर रंजन जी, इतिहास में मत ले जाइए।’’ इसके बाद रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘चर्चा करने को तैयार हूं, सीना चौड़ा करके चर्चा को तैयार हूं।’’ इस दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों में नोकझोंक भी हुई।
आज सदन में रक्षा मंत्री जैसे ही बोलने के लिए खड़े हुए तो कई विपक्षी सदस्यों ने सवाल करना शुरू कर दिया। कई सदस्यों ने कहा कि चीन ने हमारी सीमा में कितना कब्जा किया? कांग्रेस सांसद अधीर रंजन ने उन्हें रोकते हुए पूछ लिया कि चीन पर चर्चा करने की हिम्मत है? इस पर राजनाथ पहले मुस्कुराए फिर कुछ पल खामोश रहने के बाद उन्होंने कहा कि अधीर रंजन जी, इतिहास में मत ले जाओ। मैं चर्चा करने को तैयार हूं और सीना चौड़ा करके मैं चर्चा करने के लिए तैयार हूं। इस पर सत्तापक्ष के सदस्य मेज थपथपाने लगे।
ये भी पढ़ें: Women reservation Bill पर राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खरगे और जेपी नड्डा के बीच बहस, आपस में भिड़े