विदेश

6 पत्नियों के साथ सोना चाहता था पति, बनवाया 80 लाख का पलंग

अगर किसी आम इंसान से शादी का एक्सपीरियंस पूछा जाए तो वो शादी ना करने की सलाह देगा। एक ही शादी से लोग इतना परेशान हो जाते हैं कि उसके बाद दुबारा शादी करने की किसी में हिम्मत ही नहीं होती है, लेकिन ब्राजील के रहने वाले आर्थर की हिम्मत की दाद देनी चाहिए। दरअसल, इस शख्स ने एक दो नहीं, बल्कि नौ महिलाओं से शादी कर सनसनी मचा दी थी। ये सारी शादियां एक ही मंडप में हुई थी। वैसे तो आर्थर की शादी गैरकानूनी थी, लेकिन इसके बाद भी उसकी शादी ने काफी चर्चा बटोरी थी।

नौ पत्नियों को आर्थर संभाल नहीं पाया। आज की डेट में चार पत्नियों ने उसे तलाक दे दिया है। हाल ही में आर्थर ने 51 की एक महिला से शादी कर अपनी पत्नियों की संख्या को 6 कर लिया है। आर्थर अपनी हर पत्नी को बराबर प्यार देना चाहता है। किसी के भी साथ नाइंसाफी ना हो, इसके लिए उसने एक बड़ा सा पलंग बनवाया है। वो अपनी सारी पत्नियों के साथ इसी पलंग पर सोएगा। उसे डर था कि कहीं उसकी किसी पत्नी को ये ना लगे कि वो किसी एक से ज्यादा प्यार करता है। इस कारण उसने सबके साथ सोने की के लिए ये पलंग बनवाया है।

आर्थर ने 6 पत्नियों के साथ सोने के लिए बीस फ़ीट का पलंग बनवाया है। ये पलंग बीस बाई सात फ़ीट का है। इसे बनाने में करीब 82 लाख रुपए खर्च किये गए हैं। ये बेड इतना बड़ा है कि इसे बेडरुम में असेम्बल करने में ही आर्थर को 15 महीने का समय लगा। साथ ही इसे बनाने में बारह लोगों की मेहनत लगी। पलंग टूटे नहीं इसके लिए पलंग में करीब साढ़े नौ सौ स्क्रू लगाए गए हैं। पलंग की मजबूती का ख़ास ध्यान रखा गया है। आर्थर ने बताया कि कई बार उसे सोफा पर पत्नियों के साथ सोना पड़ता था, लेकिन अब सभी एक साथ एक पलंग पर सोएंगे।

Related Articles

Back to top button