कांग्रेस अधिवेशन का आखिरी दिन आज, राहुल गांधी और खड़गे करेंगे संबोधित

Share

छत्तीसगढ़ के रायपुर में चल रहे कांग्रेस के 85वें अधिवेशन का आज यानी 26 फरवरी को आखिरी दिन है। आज सबसे पहले राहुल गांधी का संबोधन होगा। फिर 3 प्रस्तावों पर चर्चा होनी है। दोपहर 2 बजे अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे संबोधन करेंगे।

आज अधिवेशन के आखिरी दिन कृषि-किसान कल्याण, युवा रोजगार, शिक्षा और सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण जैसे प्रस्ताव पर बात होगी। अधिवेशन के समापन में होने वाली मेगा रैली में करीब दो लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है।

कांग्रेस के संविधान में बदलाव किया गया है जानें

  • अनूसूचित जाति, आदिवासी, अल्पसंख्यकों और पिछड़ों के लिए AICC डेलीगेट्स और सभी पदों पर 50 फीसदी पद आरक्षित होंगे।
  • 1 जनवरी 2025 से कांग्रेस में अब पेपर मेंबरशिप नहीं होगी, सिर्फ डिजिटल मेंबरशिप होगी।
  • 50 फीसदी पदों में 50 साल से कम के लोगों की भागीदारी होगी।
  • कांग्रेस के फार्म में थर्ड जेंडर की चर्चा होगी, अब फार्म में मां और पत्नी का नाम भी लिखा जाएगा।
  • ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर पर जहां भी कांग्रेस के चुने हुए सदस्य हैं। वे सभी डेलीगेट्स होंगे।
  • AICC मेंबर की संख्या 1240 से बढ़कर 1653 हो जाएगी।
  • सदस्यतता से सशक्तिकरण की ओर अब 6 पीसीसी डेलिगेट्स मेंबर पर एक AICC मेंबर चुना जाएगा। अभी तक 8 पर चुना जाता था।