Videoवायरल

‘कर्म’ ही ‘धर्म’ है! ट्रैफिक जाम में फंसे डॉक्टर ने सर्जरी के लिए कार छोड़ लगाई 3 KM दौड़

बेंगलुरु से एक अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें बेंगलुरु की सड़कों पर आये दिन ट्रैफिक जाम की समस्या देखने को मिलती रहती है। वहीं इसी ट्रैफिक जाम में फंसे एक डॉक्टर का वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है। बता दें ट्रैफिक जाम में फंसे एक डॉक्टर ने मरीज की जान बचाने के लिए अपनी कार को सड़क पर छोड़कर तीन किलो मीटर की दौड़ लगा दी। हालांकि ये दौड़ अपने मरीज के समय से सर्जरी करने के लिए लगाई। जिसके बाद डॉक्टर ने समय से अस्पताल पहुंचकर मरीज की सफल सर्जरी की।

बता दें ये घटना 30 अगस्त की बताई जा रही है। जहां डॉ. गोविंद नंदकुमार, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी सर्जन हैं और वह एक आपातकालीन लेप्रोस्कोपिक पित्ताशय की थैली की सर्जरी करने के लिए मणिपाल अस्पताल के लिए सरजापुर जा रहे थे। लेकिन अंतिम समय में उनकी कार ट्रैफिक जाम में फंस गई।

वायरल वीडियो पर डॉक्टर ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देख डॉक्टर ने जानकारी दिया। बता दें  डॉ. गोविंद ने बताया की  जाम में फंसने के बाद उन्होंने गूगल मैप पर चेक किया कि उन्हें अस्पताल पहुंचने में 45 मिनट का समय लग जाएगा। इसके बाद उन्होंने अस्पताल की दूरी चेक की, जो तकरीबन तीन किलोमीटर दिखा रहा था। जिसके बाद उन्होंने कार छोड़कर अस्पताल की ओर दौड़ पड़े और समय पर पहुंचकर मरीज की सफल सर्जरी की। डॉक्टर का कहना है कि वह इतनी दौड़ इसलिए लगा पाए क्योंकि वह खुद को फिट रखते हैं। इसके लिए वह जिम करते हैं।

Related Articles

Back to top button