ITBP के जवानों द्वारा Afreen..Afreen. गाना गाते हुए सुनकर हो जाएंगे हैरान, वीडियो हुआ वायरल

Share

गाने सुनना हर किसी को लगभग पसंद ही होता है। चाहे वो किसी भी तरह के गीत क्यूं न हो लोग हमेशा से ही सुनते और गुनगुनाने लग जाते है। ऐसे में अब म्यूजिक सुनने वालों को हमारे भारतीय जवानों कि आवाज़ को सुनकर लोग बहुत ज्यादा ही खुश नजर आ रहे है। बता दें सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों द्वारा कोक स्टूडियो का एक गाना Afreen..Afreen. गाते हुए सुना जा सकता है।

हालांकि म्यूजिक सुनने वालों को कोक स्टूडियो (Coke Studio) के गाने भी जरूर पसंद आते होंगे। हाल ही में कोक स्टूडियो सीजन 14 का एक गाना पसूरी लोगों के दिलों दिमाग पर छाया हुआ है। इसके अलावा भी कोक स्टूडियो के बहुत से ऐसे गाने हैं, जो पुराने होने के बावजूद भी लोगों को गुनगुनाते हुए सुना जाता है।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में राहुल नार्वेकर चुने गए नए विधानसभा अध्यक्ष, अब ससुर-दामाद के हाथों में विधानसभा और विधान परिषद की कमान

वायरल हुआ वीडियो

म्यूजिक लवर्स ये तो ज़रूर जानते ही होंगे कि Afreen..Afreen. आज भी लोगों को इतना पसंद है कि अक्सर लोग इस गाने को सुनना पसंद करते है। इस गाने को कोक स्टूडियो सीजन 9 में राहत फतेह अली खान और मोमिना मुस्तहसन ने गाया था। बता दें लोगों पर इस गाने का क्रेज आज भी वैसा ही बना हुआ है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे इस गाने को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के दो जवानों ने गिटार की धुन पर बड़ी ही खूबसूरती से गाया है। अब इनका ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें इस गाने को सिख कांस्टेबल विक्रम जीत सिंह ने अपनी भावपूर्ण आवाज में गाया है, वहीं कांस्टेबल विक्रम जीत सिंह ने उनके बगल में खड़े होकर गिटार पर गाने की धुन बजाई है। अब तक इस वीडियो को हज़ारों लोगों ने देख लिया है। लोग अपने जवानों के इस अंदाज को देखकर बेहद ही खुश नजर आ रहे है। हालांकि इस वीडियो को खुद ITBP ने अपने official ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: UP में 21 IPS अफसरों समेत 12 जिलों के पुलिस कप्तानों को तबादला