Punjab

फ्लाइट में महिला क्रू मेंबर से छेड़छाड़, आरोपी अमृतसर से गिरफ्तार

इंडिगो फ्लाइट में महिला क्रू मेंबर के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है, जिसके बाद आरोपी युवक को पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, महिला के साथ बदसलूकी करने वाले शख्स का नाम राजिंदर सिंह है, युवक ने फ्लाइट की महिला सदस्य के साथ छेड़छाड़ की, आपको बता दें कि इंडिगो फ्लाइट में दुबई से अमृतसर के लिए यात्रा कर रहा था।

नशे की हालत में था युवक

अब तक की जांच में यह सामने आया है कि फ्लाइट में यात्रा कर रहा युवक जालंधर के कोटली गांव का रहने वाला है। उसने शराब के नशे में महिला के साथ छेड़छाड़ की थी।

बता दें कि आरोपी राजिंदर सिंह दुबई से अमृतसर के लिए इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E 1428 से अमृतसर के लिए यात्रा कर रहा था। रविवार रात करीब 8 बजे अमृतसर हवाईअड्डे पर उतरते ही गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें: ‘हिन्दुओं को दोस्त बनाओगी’, हिंदू युवक के साथ घूमने पर भरे बाजार में मुस्लिम लड़कियों से बदसलूकी

Related Articles

Back to top button