Uncategorizedस्वास्थ्य

Plastic Bottles: प्लास्टिक की बोतल से पानी पीते हैं तो हो जाएं सावधान, वरना आपकी सेहत को हो सकता है नुकसान

आजकल लोग Plastic Bottles से पानी पीने लगे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्लास्टिक की बोतल से पानी पीना बहुत खतरनाक है? किसी भी तरह का प्लास्टिक प्रकृति और मनुष्य दोनों के लिए घातक है। पानी पीने के लिए कई लोग प्लास्टिक की बोतलबंद पानी खरीदते हैं और फिर उस बोतल को घर में ले जाते हैं और बार-बार इस्तेमाल करते रहते हैं। प्लास्टिक बोतल से पानी पीने के कुछ खतरों को आज हम बताने जा रहे हैं।

Plastic Bottles में हानिकारक रसायन ही नहीं होते; पानी में जमा होने पर फ्लोराइड, आर्सेनिक और एल्यूमीनियम जैसे जहरीले पदार्थ भी मिलते हैं, जो शरीर को जहर दे सकते हैं। प्लास्टिक की बोतलों से पानी पीना आपके स्वास्थ्य को धीरे-धीरे और निरंतर खराब करेगा।

बच्चों का विकास प्रभावित करता है

प्लास्टिक से शरीर सीधे रसायन से संपर्क करता है। प्लास्टिक में पाए जाने वाले रसायन जैसे सीसा, कैडमियम और पारा कैंसर, विकलांगता, इम्यून सिस्टम में गड़बड़ी और बच्चों का विकास प्रभावित करते हैं।

हाई शुगर की समस्या

आजकल, ज्यादातर प्लास्टिक की बोतलों में पानी मिलता है, और निर्माताओं ने इसमें मौजूद हेल्थ कंटेंट को बढ़ाने के लिए विटामिन युक्त बताया। लेकिन यह और भी हानिकारक है, क्योंकि इसमें फूड शुगर और हाई फ्रुक्टोज कार्न सिरप जैसे हानिकारक तत्व होते हैं।

इम्यून सिस्टम पर असर

प्लास्टिक की बोतलों में पानी पीने से हमारा इम्यून सिस्टम काफी प्रभावित होता है। प्लास्टिक की बोतलों से निकलने वाले रसायन हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं और हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बिगाड़ देते हैं।

बोतलों पर टायलेट सीट से ज्यादा कीटाणु

एक रिसर्च में सामने आया है कि प्लास्टिक की बोतलों पर टायलेट सीट से ज्यादा कीटाणु होते हैं। जो इंसान को गंभीर रूप से बीमार बना सकते हैं।

आप क्या करें

पानी के लिए BPA फ्री प्लास्टिक बोतल या संभव हो तो कांच या स्टेनलेस स्टील की बोतल ही खरीदें।

यह भी पढ़े: https://hindikhabar.com/uncategorized/how-to-increase-hemoglobin-in-body-in-hindi/

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए

Related Articles

Back to top button