Haryanaराज्य

सूरजकुंड मेले में ‘सुनामी’ झूला टूटा, रेस्क्यू के दौरान इंस्पेक्टर की मौत, 13 घायल

Faridabad Surajkund Mela Accident : फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा हो गया. यहां लगा ‘सुनामी’ झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे कई लोग घायल हो गए. हादसे के बाद बचाव कार्य के लिए पहुंचे पुलिस इंस्पेक्टर समेत करीब आधा दर्जन लोग भी घायल हो गए.

पलवल में तैनात इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद को रेस्क्यू के दौरान गंभीर चोटें आईं और बाद में उनकी मौत हो गई. डीसी आयुष सिंह ने बताया कि इस हादसे में कुल 13 लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक व्यक्ति की मौत हुई है. यह हादसा शाम करीब 6:15 बजे हुआ.

पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए

मौके पर पहुंचे जिला उपायुक्त एमडी टूरिज्म और पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए हैं. हादसे के बाद इलाके की बेरिकैडिंग की गई है. बता दें कि इससे पहले फ़ूड कोर्ट में हवा से गेट के गिरने से भी हादसा हुआ था. जिसमें दो लोग घायल हुए थे. हादसे की सूचना मिलते ही जिला उपायुक्त, एमडी टूरिज्म और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए. सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके की बेरिकेडिंग कर दी गई है.

बता दें कि इससे पहले भी सूरजकुंड मेले के फूड कोर्ट में तेज हवा के कारण गेट गिरने की घटना हुई थी, जिसमें दो लोग घायल हो गए थे.

दो अलग-अलग हादसे सामने आए

सूरजकुंड मेले में शनिवार (7 फरवरी) को दो अलग-अलग हादसे सामने आए हैं, जिनमें कई लोग घायल हो गए. पहला हादसा गेट गिरने से हुआ, जबकि दूसरा हादसा ‘सुनामी’ झूले के टूटने से हुआ बताया जा रहा है. इन घटनाओं के बाद मेला समिति और आयोजकों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. पहले हादसे में एक बच्चे को मामूली चोटें आईं, जबकि एक युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जिसे बाद में छुट्टी दे दी गई.

वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए

हादसे के समय मेले में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे थे. झूला गिरते ही पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए.

दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी

हादसे के बाद प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू में जुट गईं और झूले के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया. पुलिस ने लोगों को घटनास्थल से दूर रहने के निर्देश दिए हैं. मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आयोजकों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी.

ये भी पढ़ें- Bastar Naxal Surrender : बस्तर में 51 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 1.61 करोड़ का था इनाम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button