स्वास्थ्य

इन 2 उंगलियों की लंबाई से चल जाएगा पता, किसी व्यक्ति को साइकोपैथ है या नहीं

Psychopath Fingers Length Test:

दुनिया भर में हजारों लोग मनोरोग से पीड़ित हैं। मस्तिष्क में रासायनिक असंतुलन मनोविकार को जन्म देता है। हालाँकि, अक्सर लोग खुद नहीं जानते कि वे कब साइकोपैथ बन गए हैं।

इसलिए बहुत कम लोग डॉक्टरों से कंसल्ट करते हैं। दुनिया भर में मनोरोग के कारणों पर रिसर्च कर रहे हैं। अब शोधकर्ताओं ने एक विधि विकसित की है जिससे आसानी से पता चल सकता है कि किसी व्यक्ति में साइकोपैथ है या नहीं। विशेष रूप से, इसे हाथ की उंगलियों से पहचाना जा सकता है।

अनामिका उंगली तर्जनी उंगली से बड़ी होने पर संभावना

क्यूबेक में सेंटर डी रेचेर्चे चार्ल्स-ले मोयने के शोधकर्ताओं ने आश्चर्यजनक दावा किया है। Researchers ने पाया कि जिन लोगों की रिंग फिंगर, यानी अनामिका उंगली, तर्जनी उंगली से बड़ी होती है, उनमें मनोरोगी प्रवृत्ति होने की अधिक संभावना होती है।

स्टडी के लिए शोधकर्ताओं ने 80 लोगों का विश्लेषण किया। 44 प्रतिभागियों में एम्फ़ैटेमिन यूज डिसऑर्डर (AUD) और एंटी सोशल पर्सनैलिटी डिसऑर्डर (ASPD) था, जब उनके हाथों की उंगलियों को देखा गया। लेकिन 36 लोग स्वस्थ थे।

जर्नल ऑफ साइकिएट्रिक रिसर्च में सामने आया है कि इस तरह के व्यवहार वाले लोगों को सामाजिक रूप से समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोग समाज के लिए समस्याएं भी पैदा कर सकते हैं।

बायोलॉजिकल हो सकते हैं इस तरह के व्यवहार

वैज्ञानिकों ने ये भी कहा है कि इस तरह के व्यवहार बायोलॉजिकल हो सकते हैं। दुनियाभर के शोधकर्ताओं का मानना है कि मनोरोग में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। कहा ये भी जा रहा है कि दुनिया की 50 फीसदी आबादी में 75 साल की उम्र तक मानसिक विकार का जोखिम हो सकता है।

यह भी पढ़ें- http://बाबा रामदेव को 40 हजार करोड़ की कंपनी शुरू करने के लिए दिया लोन

Follow Us On :https://twitter.com/HindiKhabar?ref_src=twsrc%5Egoogle%7Ctwcamp%5Eserp%7Ctwgr%5Eauthor

Related Articles

Back to top button