Atal Jayanti : भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज आठवीं पुण्यतिथि है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह समेत कई नेताओं ने ‘सदैव अटल’ समृद्धि स्थल पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया.
पीएम मोदी ने बताया असाधारण राजनेता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए एक असाधारण राजनेता बताया, उन्होंने कहा कि वाजपेयी ने अपना पूरा जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित किया.
प्रधानमंत्री ने उनके विचारों और प्रयासों को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक बताया, उन्होंने यह भी कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व ने देश को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
अमित शाह ने याद किया परमाणु परीक्षण
वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी, उन्होंने वाजपेयी के नेतृत्व में हुए परमाणु परीक्षण और कारगिल युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि इन फैसलों के जरिए दुनिया के सामने भारत की ताकत का प्रदर्शन हुआ.
अमित शाह ने अटल बिहारी वाजपेयी की मूल्य आधारित राजनीति को याद करते हुए अंत्योदय और सुशासन की सोच को जमीन पर उतारने में उनके योगदान का उल्लेख किया.
वाजपेयी के दूरदर्शी फैसले
अटल बिहारी वाजपेयी का राजनीतिक जीवन देश के कई महत्वपूर्ण फैसलों से जुड़ा रहा. उनके कार्यकाल में पोखरण में परमाणु परीक्षण से लेकर ग्रामीण सड़क योजना, टेलीकॉम और शिक्षा के क्षेत्र में कई अहम फैसले लिए गए.
राजस्थान के पोखरण में परमाणु परीक्षण के बाद भारत की परमाणु शक्ति के रूप में स्थिति मजबूत हुई. इसके अलावा उन्होंने दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता को जोड़ने वाली बड़ी हाईवे परियोजना की शुरुआत की.
उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना भी शुरू की, जिसे गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना गया.
ये भी पढ़ें- चंडीगढ़ में सिख बंदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








