Advertisement

Lok Sabha Election 2024: AAP नेता सोमनाथ भारती ने चलाया चुनावी अभियान, लोगों ने किया जोरदार स्वागत एवं सम्मान

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024

Share
Advertisement

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारी में सभी पार्टियां जोरशोर से लगी हुई हैं। प्रचार और प्रसार का दौर काफी तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में AAP नेता सोमनाथ भारती ने सोमवार को दिल्ली की सड़को पर जनसंपर्क कर करके चुनावी अभियान चलाया। इस दौरान सभी लोगों ने बड़ी उत्साह के साथ सोमनाथ भारती का स्वागत एवं सम्मान किया। इससे पहले सोमनाथ भारती ने जनसंपर्क के दौरान काबुल लाइन पार्क, दिल्ली कैंट में लोगो से मुलाकात की।

Advertisement

आम आदमी पार्टी के नई दिल्ली से लोकसभा प्रत्याशी सोमनाथ भारती वो इंसान हैं जिन्होंने हमेशा जनता के बीच रह कर, हर मुश्किल समय में साथ दिया है। उन्होने कहा कि नई दिल्ली का आम जन अपने देश, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए तैयार है। सभी का कहना है कि हम अपने नेता केजरीवाल के साथ और झाड़ू के बटन पर मतदान कर आपको संसद में भेजने का काम करेंगे।

कौन हैं सोमनाथ भारती

सोमनाथ भारती आईआईटी दिल्ली एलुमनी एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और सीनेट के पूर्व सदस्य रहे हैं। सोमनाथ भारती ने 1997 में आईआईटी दिल्ली से MSC की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री हासिल की। उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस भी की। सोमनाथ भारती दिल्ली सरकार के पूर्व कानून, प्रशासनिक सुधार, कला और संस्कृति मंत्री रह चुके हैं। सोमनाथ वर्तमान में दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष हैं, इसके अलावा सोमनाथ भारती तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, अंडमान- निकोबार और लक्षद्वीप में आम आदमी पार्टी के प्रभारी हैं।

यह भी पढ़ें: महरौली की 800 साल पुरानी अखूंदजी मस्जिद में नहीं होगी ईद की नमाज, दिल्ली HC ने दिया फैसला

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें