Sonam Kapoor Weight Loss: डायबिटीज के बाद भी सोनम कपूर ने ऐसे किया वजन कम

Sonam Kapoor Weight Loss: बॉलीवुड एक्टस सोनम कपूर, अपने फैशन सेंस और स्टाइलिश दिखने के कारण हमेशा चर्चा में बनी रहती है, जब भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में किसी फैशन आइकॉन का नाम आता है तब-तब सोनम का नाम जरुर आता है। लेकिन आजकल उनके चर्चा में रहने का कारण उनका उनका फैशन सेंस नहीं है। इस बार सोनम ने अपने बढ़े वजन को कम करके करके सबको हैरान कर दिया है। आपको बता दे की 2022 में मां बनने के बाद सोनम कपूर ने 20 किलो वजन कम किया है। सोनम कपूर अभी भी अपने वजन से खुश नहीं है और छह किलो और कम करना चाहती है, हालांकि उन्होंने 16 महीने में बिना किसी क्रैश डाइट या क्रेजी वर्कआउट के यह वजन कम किया है।
Sonam Kapoor Weight Loss: सोनम को है डायबिटीज फिर भी कैसे हुआ वजन कम
एक रिपोर्ट के अनुसार सोनम कपूर को 17 साल की उम्र में टाइप-1 डायबिटीज था। यह एक ऑटोइम्यून बीमारी है जो बचपन में फैलती है इसमें पेनक्रियाज इंसुलिन का उत्पादन कम करता है। जिससे मरीज का मेटाबॉलिज्म और इन्सुलिन उत्पादन प्रभावित होते हैं, यही कारण है कि सोनम कपूर बचपन में बहुत हेल्दी रहती थीं। लेकिन वह बॉलीवुड में आने से पहले 35 किलो वजन कम कर चुकी थी। उस समय उनका वजन 90-95 किलो था।
Sonam Kapoor Weight Loss: इस तरह किया वजन कम
सोनम कपूर की वेट लॉस जर्नी की बात की जाए, तो उन्होंने एक बैलेंस डाइट अपनाया और हर रोज दिन दो से तीन घंटे योगा किया। सोनम पिलाटे और वेट लिफ्टिंग भी करती हैं। सोनम कार्डियो एक्सरसाइज भी करती हैं जो उनकी फ्लेक्सीबिलिटी, बैलेंस और स्टेमिना को बढ़ाती हैं। उन्हें स्क्वैश और स्विमिंग भी बहुत अच्छा लगता है।
Sonam Kapoor Weight Loss: ये है डाइट प्लान
गर्म पानी, शहद और नींबू से सोनम अपने दिन की शुरुआत करती है। ब्रेकफास्ट में उन्हें सीजनल फ्रूट, एग व्हाइट आमलेट, टोस्ट और गुनगुना पानी मिलता है। दिन में वे सिर्फ चिकन, फ्रूट, दही, सीजनल वेजिटेबल, ज्वार या बाजरे की रोटी खाते हैं और लंच से पहले प्रोटीन शेक खाते हैं। डिनर में वह प्रोटीन सूप और चिकन का एक ग्रिल पीस भी लेती है। इतना ही नहीं, सोनम कपूर चीनी से दूर रहती हैं।
Follow Us On:- https://twitter.com/HindiKhabar
ये भी पढ़े:- Ram Mandir Ayodhya: रामलला की आई पहली संपूर्ण तस्वीर,दिखा मनमोहक चेहरा