Kolkata News : पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक आशीष बनर्जी की मौत से हड़कंप मच गया है. रविवार, 16 अगस्त की सुबह उनका शव घर के पास स्थित पार्टी कार्यालय में मिला. घटना की जानकारी सामने आते ही इलाके में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग जुट गए.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही घटनास्थल की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस के मुताबिक, मौत की सही वजह अभी स्पष्ट नहीं है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी.
घर के पास TMC कार्यालय में मिली घटना
पुलिस के अनुसार, आशीष बनर्जी का शव रामपुरहाट के हट्टालापाड़ा इलाके में उनके घर के पास स्थित टीएमसी कार्यालय में मिला. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.
घटना के बाद पार्टी कार्यालय के बाहर स्थानीय लोगों और टीएमसी कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई. पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
पांच बार विधायक रहे आशीष बनर्जी
आशीष बनर्जी रामपुरहाट विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रहे थे. वह 2021 से 2026 तक पश्चिम बंगाल विधानसभा के डिप्टी स्पीकर भी रहे. ममता बनर्जी की सरकार में उन्होंने कृषि समेत कई विभागों की जिम्मेदारी संभाली थी. 2017 से 2021 के बीच वह पश्चिम बंगाल के कृषि मंत्री भी रहे.
फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. जांच पूरी होने के बाद ही उनकी मौत की वजह सामने आने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें- चंडीगढ़ में सिख बंदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप







