बड़ी ख़बर

सचिन तेंदुलकर के बेटे की प्री-वेडिंग फंक्शन शुरु, मुकेश अंबानी के घर कार्यक्रम आयोजित

Sachin Tendulkar Son Marriage : भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और कप्तान रहे सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की अब शादी होने वाली है। अर्जुन की शादी सानिया चंडोक के साथ होने वाली है जिसके प्री-वेडिंग फंक्शन भी शुरु हो गए हैं। बता दें कि अर्जुन और सानिया के प्री-वेडिंग की शुरुआत गुजरात के जामनगर स्थित मुकेश अंबानी के घर पर हुई। इस दौरान वहां अंबानी परिवार भी शामिल हुआ।

सचिन तेंदुलकर ने की भावुक बात

दरअसल, अर्जुन और सानिया की शादी 5 मार्च को मुंबई में होने वली है। अगस्त 2025 में दोनों की सगाई हुई थी। वहीं अब प्री-वेडिंग की शुरुआत हो गई है। जामनगर में आयोजित इस फंक्शन में तेंदुलकर और अंबानी परिवार के सदस्य देसी रंग में नजर आए। इस दौरान सचिन बेहद भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि जब बेटा किसी लड़की को लेकर घर आता है और जब अपने परिवार से उसका परिचय कराता है, तब लगता है कि बेटा अब बड़ा हो गया है।

सचिन ने कहा- ‘अर्जुन, मुझे तुम पर बहुत गर्व है। अर्जुन और सानिया एक-दूसरे के प्यार में पागल और बेहद खुश दिख रहे हैं। अर्जुन, तुम्हें ऐसा साथी मिल गया है, जो तुमसे उतना ही प्यार करता है, जितना तुम उससे करते हो।’

नीता अंबानी ने तेंदुलकर परिवार को बताया अपना

इस दौरान कार्यक्रम में शामिल तेंदुलकर और चंडोक फैमिली का स्वागत करते हुए नीता अंबानी ने कहा कि, तेंदुलकर परिवार हमेशा से हमारे परिवार का हिस्सा रहे हैं। सचिन और उनकी पत्नी अंजलि की तरफ इशारा करते हुए नीता अंबानी ने कहा कि, आपकी खुशी में शामिल होकर हमारा दिल खुशी से भर गया है। मैंने अर्जुन को एक छोटे बच्चे से एक जिम्मेदार युवक बनते देखा है। आज वह अपने जीवन की सबसे खूबसूरत साझेदारी की शुरुआत करने जा रहा है।

सचिन ने राष्ट्रपति, पीएम और कई दिग्गजों को किया आमंत्रित

बता दें कि सचिन ने अपने बेटे की शादी में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई दिग्गजों को आमंत्रित किया है। अभी दस दिन पहले ही वे दिल्ली गए थे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात उन्हें आमंत्रित किया।  इसकी जानकारी देते हुए सचिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘प्रधानमंत्री को शादी का निमंत्रण देना हमारे लिए सम्मान की बात है।’ सचिन ने युवा जोड़े को प्रधानमंत्री से मिले आशीर्वाद के लिए धन्यवाद भी दिया।

ये भी पढ़ें – पंजाब सरकार द्वारा 18 मार्च को 14,100 महिला उद्यमियों को किया जाएगा सम्मानित – तरुणप्रीत सौंद

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button