राष्ट्रीय

Ram Mandir: भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में खुशी का माहौल

Ram Mandir Inauguration:

यूपी के अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई है। कल से मंदिर आम जनता के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा। इससे भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया उत्साहित है। इस दिन को करोड़ों रामभक्त बेसब्री से [Ram Mandir] इंतजार कर रहे थे। इस बीच मुंबई में इजरायली महावाणिज्य दूत ने मुंबई के वडाला में श्री राम मंदिर का (Ram Mandir) दौरा किया। उन्होंने कहा कि मैं अयोध्या आने के लिए उत्सुक हूं।

इजरायली महावाणिज्य दूत कोबी शोशानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि मैं जल्द ही अयोध्या आने का इंतजार कर रहा हूं। आज मैंने मुंबई के वडाला में ऐतिहासिक श्री राम मंदिर का दौरा किया। बता दें कि इससे पहले भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की एक तस्वीर शेयर करके रामभक्तों को इस ऐतिहासिक पल के लिए शुभकामनाएं दी थीं।

क्या कहा इजरायली राजदूत ने

भारत में इजराइल के राजदूत ने एक्स पर कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के इस शुभ अवसर पर भारत के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह दुनिया भर के भक्तों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। मैं अयोध्या में राममंदिर के जल्द दर्शन के लिए उत्सुक हूं। यकीनन वह मेरे पास मौजूद इस मॉडल से भी अधिक भव्य और सुंदर होगा।

मालदीव मुद्दे पर भी दिया था साथ

बता दें कि इजराइल हर मुद्दे पर खुलकर भारत का समर्थन करता रहा है। हाल ही में मालदीव विवाद के बीच भी उसने खुलकर भारत का सपोर्ट किया था। इजराइल फ्रांस की तरह ही भारत के सबसे विश्वसनीय और अच्छे दोस्तों में है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देश की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। भक्तों में इसे लेकर जबर्दस्त उत्साह है।

यह भी पढ – Ramlala Pran Pratishtha: प्राण प्रतिष्ठा में कंगना रनौत हुई रामभक्ति में लीन लगाए ‘जय श्रीराम’ के जयकारे, वीडियो वायरल

Follow Us On :https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button