Rajasthan Accident : भीलवाड़ा के जहाजपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 9 बजे नेशनल हाईवे-148D (भीलवाड़ा-टोंक) पर एक भयानक सड़क हादसा हुआ। तेज गति से आ रही दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। हादसे की तीव्रता इतनी थी कि बाइक सवार चारों युवक सड़क पर उछलकर लगभग 100 मीटर दूर गिर गए।
स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ तुरंत मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर सभी युवकों को जहाजपुर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई-
हनुमाननगर थाना क्षेत्र के टिकड़ गांव निवासी जितेंद्र (35), पिता अशोक मेघवंशी
इंटुदा निवासी नरेंद्र (36), पिता हरजीराम मेघवंशी
जोझर थाना शक्करगढ़ निवासी विशाल (19), पिता हनुमान सिंह राजपूत
चौथा घायल युवक राहुल (18), पिता सरदार सिंह, जो विशाल के साथ बाइक पर सवार था, अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती है।
प्रतियोगी परीक्षा की कर रहे थे तैयारी
एसएचओ लोकपाल सिंह ने बताया कि विशाल और राहुल प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे और राजस्थान स्टेट सर्टिफिकेट इन इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (RSCIT) की परीक्षा देने जा रहे थे। वहीं, जितेंद्र और नरेंद्र दोस्त थे और किसी काम से घर से निकले थे।
ये भी पढ़ें- Haryana News : गोहाना में सीएम सैनी की बड़ी घोषणाएं, 113 करोड़ की 16 परियोजनाओं का उद्घाटन
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









