Advertisement

Parliament Budget Session: संसद का बजट सत्र आज से होगा शुरू, सभी निलंबित सांसद होंगे बहाल

Parliament Budget Session: President Murmu to address a joint sitting of Parliament as Budget Session
Share
Advertisement

Parliament Budget Session: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट सत्र आज यानि 31 जनवरी को संसद में पेश होगा। ये सत्र सुबह 11 बजे से शुरू होगा। बजट सत्र के शुरू होने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण होगा। पिछले सत्र में  विपक्षी दलों के साथ पैदा हुई खटास को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार ने पहल की है। सरकार ने 14 विपक्षी सदस्यों की सदस्यता बहाल करने का ऐलान किया है जिनकी सदस्यता पिछले सत्र में अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दी गई थी।

Advertisement

Parliament Budget Session: नई संसद में पहली बार राष्ट्रपति करेंगी संबोधित

बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मू आज नई संसद में पहली बार दोनों सदनों यानि लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू आज सरकार की उपलब्धियां बताएंगी। इसके बाद कल (1 फरवरी) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी।

किसानों को मिल सकती है बड़ी राहत

इस बजट सत्र में किसानों को बड़ी राहत मिल सकती है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए सरकार किसानों के लिए बड़ा ऐलान कर सकती है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की राशि में बढ़ोतरी हो सकती है। राशि को 6 हजार से बढ़ाकर 9 हजार करने के लिए अंतरिम बजट में राशि का प्रावधान किया जाएगा। इसके अलावा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, घरेलू नवाचार और निजी निवेश को बढ़ावा देने पर सरकार फोकस कर सकती है।

प्रल्हाद जोशी ने दी जानकारी

संसद में जारी सत्र के बीच हंगामा करने के कारण पिछले सत्र से 14 विपक्षी सदस्यों को निलंबति कर दिया गया था। उनकी सदस्यता अनिश्चितकाल के लिए निलंबित की गई थी। लेकिन अब केंद्राय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने जानकार दी  है कि लोकसभा के स्पीकर और राज्यसभा के सभापति ने निलंबति सदस्यों की सदस्यता बहाल करने के सरकार के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। ख़बरों के मुताबिक, उनकी अब तक की निलंबन अवधि को ही सजा मान लिया गया है और उन्हें बजट सत्र में शामिल होने का अधिकार मिल गया है।

ये भी पढ़ें- Bihar: नौ घंटे पूछताछ के बाद ईडी कार्यालय से बाहर निकले तेजस्वी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर एप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *