Pennsylvania Plane Crash : अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में बुधवार को एक छोटे एयरपोर्ट के पास विमान और पुलिस हेलिकॉप्टर की टक्कर में विमान के पायलट की मौत हो गई. हादसे में हेलिकॉप्टर में सवार दोनों स्टेट पुलिसकर्मी सुरक्षित बच गए.
पेंसिल्वेनिया के कार्यवाहक पुलिस कमिश्नर लेफ्टिनेंट कर्नल जॉर्ज बिवेन्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि विमान रनवे पर उतर रहा था, तभी उसकी पुलिस हेलिकॉप्टर से टक्कर हो गई. संघीय विमानन प्रशासन (FAA) और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) ने इसे हवा में हुई टक्कर बताया है. हालांकि, स्टेट पुलिस ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि टक्कर के समय विमान जमीन से ऊपर था या नहीं.
टक्कर इतनी जोरदार थी कि विमान के टुकड़े हुए
अधिकारियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि विमान कई टुकड़ों में बंट गया. हादसे की जांच जारी है. जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि दुर्घटना के समय विमान में पायलट के अलावा कोई और व्यक्ति मौजूद था या नहीं.
ये भी पढ़ें- अमित शाह ने एसीबी पर दबाव डाल कर सत्येंद्र जैन को कराया गिरफ्तार- केजरीवाल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








