Amazon पर चल रही ‘ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल’ में अब वॉशिंग मशीनों पर भी मिल रहे हैं बंपर ऑफर

इस समय ई-कॉमर्स साइटस पर वॉशिंग मशीनों पर बड़ी मात्रा में डिस्काउंट ऑफर उपलब्ध हैं, जिससे आप अपने घर के लिए एक नई वॉशिंग मशीन खरीद सकते हैं। यदि आपको कपड़ों को हाथ से धोने से परेशानी हो रही है या आपकी मशीन खराब हो गई है तो आपके लिए ये एक शानदार अवसर हो सकता है।
आपको बता दें कि अमेज़न की ‘ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल’ और फ्लिपकार्ट की ‘बिग बिलियन डे सेल’ में वॉशिंग मशीनों पर बेहतरीन डिस्काउंट ऑफर उपलब्ध है। इन सेल्स में आपको कई प्रमुख वॉशिंग मशीन ब्रांड्स के उत्पादों पर 40 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसका मतलब है कि आप अपने घर के लिए नई वॉशिंग मशीन को आधे से भी कम मूल्य पर प्राप्त कर सकते हैं और अपने कपड़ों को हाथ से धोने की परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं।
जानिए वॉशिंग मशीनों की क्या है ऑफर वाली कीमते
- व्हरलपूल 6 किलोग्राम ‘मैजिक क्लीन‘ – इसकी मूल प्राइस 17,600 रुपये है, लेकिन फ्लिपकार्ट पर आप इसे 22 प्रतिशत के डिस्काउंट पर केवल 13,690 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके साथ ही आप नो-कॉस्ट EMI पर इस मशीन को 1,141 रुपये की किश्त पर भी खरीद सकते हैं।
- सैमसंग 6 किलोग्राम 5 स्टार – यह सेमी-ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन है, जिसका मूल प्राइस 9,900 रुपये है, लेकिन फ्लिपकार्ट पर आप इसे 8,990 रुपये में प्राप्त कर सकते हैं। आप इसे 500 रुपये महीने की EMI पर भी खरीद सकते हैं।
- एलजी 7 किलोग्राम 5 स्टार – इसकी मूल प्राइस 14,190 रुपये है, लेकिन फ्लिपकार्ट पर आप इसे 10,990 रुपये में खरीद सकते हैं। इसे 1,832 रुपये की EMI पर भी खरीदा जा सकता है। यह वॉशिंग मशीन 7 किलो तक कपड़ों को एक बार में धो सकती है।
- रियलमी टेकलाइफ 7.5 किलोग्राम 5 स्टार – इस वॉशिंग मशीन पर 40 प्रतिशत की डिस्काउंट ऑफर उपलब्ध है, जिसके बाद आप 19,990 रुपये की मूल प्राइस की वजह से केवल 11,990 रुपये में खरीद सकते हैं। इसे 1,999 रुपये की EMI पर भी खरीद सकते हैं।
ये सभी वॉशिंग मशीनें उन्नत तकनीक के साथ आती हैं और आपके कपड़ों को अच्छी तरह से धोने में मदद कर सकती हैं।
ये बी पढ़ें- 16 साल की उम्र में बच्ची ने खोली अपनी कंपनी, करोड़ो में कमा रही है पैसा