Biharक्राइम

Murder Case : बाजार गई थी महिला नहीं लौटी घर, अगले दिन हुआ शव बरामद, जानें पूरा मामला

Murder Case : बिहार के पटना जिले में रविवार की सुबह पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया है। यह हत्या तेज हथियार से गला रेतकर की गयी है। शव की पहचान 35 वर्षीय अनीता देवी के रूप में हुई है। यह शव घर से 100 मीटर का दूरी पर एक गली में मिला है। बताया जा रहा है कि अनीता देवी सामान खरीदने बाजार गई थी। मगर, देर रात तक भी जब घर नहीं लौटी तो पकिवार वालों ने तलाश शुरू कर दी।

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस

पटना के बाढ अनुमंडल के अथमगोला थाने में एक महिला की हत्या कर दी गई। शव को देख कर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर महिला का शव अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही एफएसएल की एक टीम को मामले की छानबान में लगाया गया है।

दो साल से मायके में ही रह रही थी

परिवार वालों ने बताया की अनीता देवी शनिवार को अपने जेवर लेने फतुहा मार्केट गई थी। मगर, घर वापस नहीं लौटी। जब घर वालों ने कॉल किया तो बंद आया। सभी ने तलाश की मगर कुछ भी पता नहीं चला। अनीता देवी पिछले 2 साल से अपने मायके नीरपुर में ही रह रही थी। मायके में ही रह कर वे अपने दोनों बच्चों की परवरिश कर रही थी। मायके वालों ने बताया कि ससुराल से किसी भी प्रकार का कोई विवाद नहीं था। उनके पति भी मलने के लिए यहां आया करते थे। पुलिस हत्या की वजह और हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें : http://Female Cadet Officer : हर चुनौती से लड़ गईं ऊषा रानी, पति के निधन से नहीं हारी हिम्मत, सेना की वर्दी पहन बनी मिसाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button