विदेश

खामेनेई की अंतिम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट, सामने आई तारीख और दफनाने की जगह

Iran News : ईरान और अमेरिका के बीच लंबे समय से जारी तनाव और सैन्य टकराव के बीच दोनों देशों के बीच शांति वार्ता निर्णायक चरण में पहुंच गई है. ऐसे में संघर्ष समाप्त होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं. इसी दौरान ईरानी अधिकारियों ने दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार और श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है.

ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, खामेनेई को श्रद्धांजलि देने के लिए 4 और 5 जुलाई को तेहरान स्थित इमाम खुमैनी प्रार्थना स्थल पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसके बाद 6 जुलाई को राजधानी तेहरान में अंतिम यात्रा निकाली जाएगी. श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का सिलसिला आगे 7 जुलाई को कोम और 9 जुलाई को मशहद में भी जारी रहेगा. खामेनेई को मशहद स्थित इमाम रजा के पवित्र तीर्थस्थल में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा.

दबाव के आगे नहीं झुकेगा ईरान

उधर, ईरान की संसद के अध्यक्ष और प्रमुख वार्ताकार मोहम्मद बगेर गालिबफ ने पिछले वर्ष हुए 12 दिवसीय युद्ध की बरसी पर मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की, उन्होंने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ अपने देश के रुख को दोहराते हुए कहा कि ईरान दबाव के आगे झुकने वाला नहीं है.

शहीदों के बलिदान को नहीं भूलेगा ईरान

आपको बता दें कि सोशल मीडिया प्लेट फार्म एक्स पर साझा किए गए अपने संदेश में गालिबफ ने आरोप लगाया कि युद्ध के दौरान अमेरिका और इजरायल ने नागरिकों तथा बच्चों को निशाना बनाया, उन्होंने कहा कि ईरान पर हुए हमलों को एक वर्ष पूरा हो चुका है, लेकिन देश अपने शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ रहा है.

गालिबफ ने कहा कि ईरान अपनी प्रतिष्ठा और अंतिम विजय के लक्ष्य के लिए दृढ़ता के साथ आगे बढ़ता रहेगा, उन्होंने युद्ध में जान गंवाने वालों को याद करते हुए कहा कि देश उनके बलिदान को हमेशा याद रखेगा.

ये भी पढ़ें- LPG Cylinder Price Hike : आम-जन पर पड़ी चौतरफा महंगाई की मार, पेट्रोल-डीजल, दूध समेत LPG के बढ़े दाम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button