राष्ट्रीय

‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व है’, पीएम मोदी के बयान पर पी. चिदंबरम का पलटवार

P Chidambaram : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने पलटवार किया है. चिदंबरम ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक छोटा सा पोस्ट करते हुए कहा कि उन्हें ‘दिमागी नक्सल’ कहलाने पर गर्व है.

चिदंबरम ने अपने पोस्ट में लिखा, “मुझे ‘दिमागी नक्सल’ होने पर गर्व है.” उनका यह बयान प्रधानमंत्री मोदी की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से दिए गए भाषण के एक हिस्से पर आया है.

पीएम मोदी ने क्या कहा था?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए युवाओं को ‘दिमागी नक्सल’ से सतर्क रहने की बात कही थी.

पीएम मोदी ने कहा था कि हथियार उठाने वाले नक्सलियों का दौर खत्म हो गया है, लेकिन ‘दिमागी नक्सल’ मौके की तलाश में हैं, उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे लोग हिंसा और अराजकता के रास्ते तलाश रहे हैं और समाज को गलत दिशा में ले जाने की कोशिश कर रहे हैं.

प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें अलग-थलग करना होगा और देश की युवा पीढ़ी को विकसित राष्ट्र बनाने की मुख्यधारा से जोड़ना होगा.

जयराम रमेश ने भी साधा निशाना

पी. चिदंबरम से पहले कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी प्रधानमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया दी थी, जयराम रमेश ने कहा कि पहले प्रधानमंत्री के समर्थक विरोधियों के लिए ‘अर्बन नक्सल’ शब्द का इस्तेमाल करते थे और अब ‘दिमागी नक्सल’ कहा जा रहा है.

जयराम रमेश ने इसे प्रधानमंत्री की हताशा का संकेत बताया, उन्होंने यह भी कहा कि जिन मुद्दों की मांग कथित ‘अर्बन नक्सल’ या ‘दिमागी नक्सल’ करते हैं, सरकार आखिरकार उन्हीं पर काम करती है.

सुप्रिया श्रीनेत ने भी किया हमला

वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भी एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी के बयान की आलोचना की, उन्होंने सवाल किया कि क्या देश के युवाओं को सिर्फ इसलिए ‘दिमागी नक्सल’ कहा जा रहा है क्योंकि वे सरकार से सवाल करते हैं.

उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वतंत्रता दिवस भाषण पर भी निशाना साधते हुए इसे लंबा और उबाऊ बताया. साथ ही उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी.

ये भी पढ़ें- चंडीगढ़ में सिख बंदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button