Haryanaक्राइमराज्य

शादी के 5 महीने बाद खौफनाक अंत, सीए पति ने गर्भवती डिप्टी मैनेजर पत्नी की कैंची घोंपकर की हत्या  

Haryana Murder Case : शादी को सिर्फ पांच महीने, दो महीने की गर्भवती, लेकिन होने वाले बच्चे के पिता ने ही सिर्फ चरित्र पर शक के कारण अपनी पत्नी को निर्मम तरीके से मौत के घाट उतार दिया। घटना हरियाणा का है जहां 26 वर्षीय गर्भवती महक को उसके पति अंशुल धवन ने बीच रास्ते में गर्दन में कैंची घोंपकर उसे मौत की नींद सुला दी। महक गुरुग्राम की एचडीएफसी बैंक शाखा में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत थी। वहीं अंशुल पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) है।

रविवार रात का है मामला

यह वारदात रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे बादली स्थित पाहसौर गांव के पास हुई। आरोपी पति ने महिला की हत्या करने के बाद शव को रजबहे में फेंक दिया और उस हत्याकांड को लूटकांड बनाने के तैयारी में लग गया। लूटपाट और हत्या की झूठी कहानी गढ़ने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए उसने रास्ते में गाड़ी रुकवाकर मदद भी मांगी। एक कार चालक ने आरोपी की बात सुनी और उसने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी जिसके बाद मामले का पर्दाफाश हुआ।

पहली नजर में पुलिस को अंशुल पर शक

दरअसल, जब पुलिस मौके पर पहुंची तब पहली नजर में वारदात को देखने के बाद उसे आरोपी अंशुल पर शक हो गया था। मामले की तफ्तीश में जब पुलिस ने अंशुल से पूछताछ में सख्ती बरती तो अंशुल टूट गया और सारा सच उगल दिया। पुलिस को उसने जो सच्चाई बताई वो सुनकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे।

बादली थाने के एसएचओ सुरेश कुमार ने बताया कि अंशुल के बयान के मुताबिक, आरोपी को पहले से ही महक के चरित्र पर शक था। उसने इस वारदात को अंजाम तब दिया जब तिकोना पार्क हांसी निवासी महक कथूरिया यानी उसकी पत्नी अंशुल धवन के साथ रविवार रात हिसार से गुरुग्राम के लिए निकली थीं। रास्ते में पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। 

हत्या से पहले कार में पीटा

मामला इतना बढ़ गया कि अंशुल ने पहले महक को कार में पीटा, फिर बाहर निकलकर दो बार गले में कैंची घोंपकर उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने सबूत मिटाने और वारदात को लूट दिखाने के इरादे से महक के पहने गहने उतारकर घटनास्थल के पास रजबहे में फेंक दिए। इसके बाद, उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए लूट और हत्या की एक झूठी कहानी रची। उसने दावा किया कि कुछ अज्ञात लोगों ने उसकी पत्नी की हत्या की और उसके साथ लूटपाट की।

फिंगरप्रिंट से बचने के लिए पहना ग्लब्ज

एसएचओ सुरेश कुमार ने बताया कि अंशुल ने कार में महक से मारपीट के बाद ग्लब्ज (दस्ताने) पहनकर महक पर कैंची से दो वार किए ताकि कैंची पर उसके फिंगरप्रिंट न आएं। महक लहूलुहान होकर गिर पड़ीं और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।

25 सितंबर को हुई थी शादी

बता दें कि अंशुल और महक की शादी 25 सितंबर 2025 को हिसार निवासी अंशुल धवन से शादी हुई थी। वह दो माह की गर्भवती थी। वहीं इस हत्या के बात पिता कृष्ण कथूरिया, मां डिंपल, बहन श्रुति रखेजा और भाई अक्षय ने महक के पति अंशुल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यह हत्या अचानक नहीं बल्कि सुनियोजित तरीके से किया गया है। क्योंकि अंशुल शादी के बाद से ही महक को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।  

ये भी पढ़ें – शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस का फर्जी स्कूल के खिलाफ बड़ा एक्शन, मान्यता वापस लेने और अन्य कार्रवाई शुरू

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button