Harda: विस्फोट के बाद आधा किलोमीटर तक बिखरे पड़े शवों के टुकड़े

Share

Harda: हरदा की पटाखा फैक्ट्री सोमेश फायर वर्क में  हुए विस्फोट से आसपास के लोगों के घरों में भूंकप से महसूस हुआ। खिड़कियों के शीशे टूट गए कच्ची दिवारों में दरारे आ गई। फैक्ट्री के आधा किलोमीटर के दायरे में तो भयावह स्थिति है। शवों के टुकड़े बिखरे मिले। कहीं पैर पड़े थे तो कहीं धड़। सड़क से गुजर रहे लोग भी हादसे का शिकार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद हरदा में एम्बुलेंस, दमकलों के सायरन ही गूंज रहे हैं। इस घटना का आंखों देखा हाल फैक्ट्री से एक किलोमीटर दूर बेरागढ़ वार्ड में रहने वाले जितेंद्र सैनी ने बताया। यदि उनकी बातों पर गौर करें तो हादसे में बड़ी संख्या में लोग शिकार हुए हैं।

Harda: सड़क से गुजर रहे लोग भी हो गए घायल

मैं सुबह घर पर ही था। 11 बजे अचानक धमका हुआ। खिड़की के शीशे टूट गए। बाहर निकल कर देखा तो आसमान में आग का गुबार नजर आया। चारों तरफ धुआं ही धुआं था। लगातार विस्फोट हो रहे थे। फैक्ट्री के आसपास के खेतों मे शवों के टुकड़े बिखरे पड़े थे। किसी का सिर गायब था जो किसी का हाथ। बस्तीवाले शवों को कपड़ों से ढक रहे थे। फैक्ट्री के पास से गुजरने वाली सड़क से गुजर रहे दोपहिया वाहन चालक भी घायल हो गए। फैक्ट्री का मलबा उड़कर उन्हें लगा। लोहे के 10-15 किलो के एंगल उड़कर खेतों में आ गए थे।

यह भी पढ़ें:-Delhi: दिल्ली में गिरफ्तार हुआ लश्कर आतंकी, सेना से रिटायर होने के बाद बना था आतंकी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *