
Mp News : मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के प्रकाश बम्हौरी थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई। कस्बा प्रकाश बम्हौरी निवासी सुरेश कुशवाहा की पत्नी भागवती अपनी दो वर्षीय बेटी लक्ष्मी और एक वर्षीय बेटे रितिक को लेकर घर के पास बने कुएं में कूद गई। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने तीनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।
अस्पताल पहुंचने से पहले बच्चों की भी बिगड़ी हालत
हादसे के बाद दोनों बच्चों को गंभीर हालत में महोबा जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को भी मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम पसर गया।
परिजनों ने बताया- खेलते समय कुएं में गिरे थे भाई-बहन
घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को बताया कि दोनों भाई-बहन खेलते समय कुएं में गिर गए थे। हालांकि, वे इस संबंध में ज्यादा जानकारी देने से बचते नजर आए। वहीं, पुलिस ने महिला के दोनों बच्चों के साथ कुएं में कूदने की पुष्टि की है।
महिला ने यह कदम क्यों उठाया, वजह साफ नहीं
पुलिस के मुताबिक अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि भागवती ने बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगाने का फैसला क्यों किया। मामले की जांच की जा रही है और घटना के पीछे की वजह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार
घटना के बाद परिजनों ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इसके बाद वे शवों को अपने साथ वापस ले गए। प्रकाश बम्हौरी थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बेन ने बताया कि महिला दो बच्चों को लेकर कुएं में कूदी थी और फिलहाल घटना के कारण का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें – अभिषेक बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, बीजेपी ने कहा – भागने की तैयारी में बनर्जी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








