BRICS Summit 2026 : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन BRICS समिट में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। उनके दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाली बैठक में रक्षा सहयोग समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। सबसे ज्यादा चर्चा रूस के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट को लेकर हो रही है।
भारत में Su-57 निर्माण के प्रस्ताव पर बातचीत
सूत्रों के अनुसार रूस भारत में Su-57 फाइटर जेट के उत्पादन और इससे जुड़ी तकनीक साझा करने का प्रस्ताव रख सकता है। दोनों देशों के बीच रक्षा क्षेत्र में लंबे समय से सहयोग रहा है। इससे पहले वर्ष 2016 में गोवा में हुई BRICS समिट के दौरान भारत और रूस के बीच S-400 एयर डिफेंस सिस्टम सौदे पर सहमति बनी थी।
S-400, सुखोई अपग्रेड और ब्रह्मोस पर भी चर्चा
पुतिन के दौरे में भारत रूस से S-400 सिस्टम की बाकी आपूर्ति और उसके रखरखाव से जुड़े मुद्दों पर भी बातचीत कर सकता है। इसके अलावा Su-30MKI लड़ाकू विमानों के आधुनिकीकरण और ‘सुपर सुखोई’ योजना पर भी चर्चा संभव है। इसमें नए रडार और आधुनिक हथियारों को शामिल करने की योजना है।
ब्रह्मोस के नए वर्जन पर बढ़ेगा सहयोग
भारत और रूस ब्रह्मोस मिसाइल के हल्के संस्करण ब्रह्मोस-NG पर भी आगे बढ़ने की तैयारी में हैं। यह मिसाइल मौजूदा ब्रह्मोस से हल्की होगी और तेजस जैसे हल्के लड़ाकू विमानों से इस्तेमाल की जा सकेगी।
पुतिन की सुरक्षा के लिए खास इंतजाम
पुतिन के साथ रूस का विशेष विमान और उनका सुरक्षा काफिला भी भारत पहुंचा है। उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी रूस की फेडरल प्रोटेक्टिव सर्विस (FSO) और भारतीय सुरक्षा एजेंसियां मिलकर संभाल रही हैं। रूसी राष्ट्रपति के खाने और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष प्रोटोकॉल लागू किया गया है।
ये भी पढ़ें- अमृतसर में दो ए.के.-47 राइफलें और 50 जिंदा कारतूसों सहित तीन गिरफ्तार, विदेशों से जुड़ा है कनेक्शन
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









