Sajjan Kumar Death : 1984 सिख दंगा मामले में दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का गुरुवार (20 अगस्त) को निधन हो गया. तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे सज्जन कुमार को तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उन्होंने 81 साल की उम्र में आखिरी सांस ली.
सज्जन कुमार को 1 नवंबर 1984 को दिल्ली के सरस्वती विहार इलाके में पिता-पुत्र की हत्या से जुड़े मामले में दोषी ठहराया गया था. उन पर भीड़ को उकसाने का आरोप था, जिसके बाद जसवंत सिंह और उनके बेटे तरनदीप सिंह की हत्या हुई थी.
2025 में सुनाई गई थी उम्रकैद की सजा
सज्जन कुमार को दंगा करने, गैर-कानूनी तरीके से इकट्ठा होने और हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत दोषी ठहराया गया था. इसके बाद साल 2025 में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 1984 के सिख-विरोधी दंगों से जुड़े मामले में उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी.
सजा के बाद सज्जन कुमार तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे थे. इसी दौरान तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार को उनका निधन हो गया.
ये भी पढ़ें- अमित शाह ने एसीबी पर दबाव डाल कर सत्येंद्र जैन को कराया गिरफ्तार- केजरीवाल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









