विदेश

म्यांमार में फिर हिली धरती, 3.5 तीव्रता का भूकंप, इंडोनेशिया में 7.7 से तबाही

Myanmar Earthquake : म्यांमार में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. शुरुआती जानकारी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 दर्ज की गई. इतनी तीव्रता का भूकंप हल्के स्तर का माना जाता है. फिलहाल भूकंप से किसी बड़े नुकसान या जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है.

म्यांमार में हाल के दिनों में भी हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. देश भूकंपीय गतिविधियों वाले क्षेत्र में आता है और यहां पहले भी कई शक्तिशाली भूकंप तबाही मचा चुके हैं.

टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल बड़ी वजह

म्यांमार में लगातार भूकंपीय गतिविधि की एक बड़ी वजह पृथ्वी की टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल है. देश ऐसे क्षेत्र में स्थित है जहां सक्रिय भूगर्भीय प्लेटें और फॉल्ट एक-दूसरे के संपर्क में हैं.

भारतीय प्लेट लगातार उत्तर-पूर्व दिशा में खिसक रही है और यूरेशियन प्लेट की ओर बढ़ रही है. प्लेटों की इस गतिविधि से धरती के भीतर तनाव पैदा होता है. जब यह तनाव अचानक बाहर निकलता है, तो भूकंप के झटके महसूस होते हैं.

मार्च 2025 में म्यांमार में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था, जिसने बड़े स्तर पर तबाही मचाई थी. इससे पहले अप्रैल में भी 3.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था.

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता से तबाही

इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप पर 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई. कई इमारतें गिर गईं और अलग-अलग जगहों पर भूस्खलन हुआ. हादसे में कम से कम 38 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है.

भूकंप के बाद प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान जारी है. अधिकारियों ने सुनामी की चेतावनी भी जारी की थी, लेकिन समुद्र के स्तर में बड़ा बदलाव नहीं मिलने के बाद इसे हटा लिया गया.

फ्लोरेस के कुछ हिस्सों में भूकंप का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला. कई घरों और सरकारी इमारतों को नुकसान पहुंचा है.

ये भी पढ़ें- चंडीगढ़ में सिख बंदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button