Punjab

Punjab News : डॉ. बलजीत कौर का बड़ा कदम, 3000 नए कनेक्शन, 20 किलोमीटर पाइपलाइन से पानी सप्लाई मजबूत

Punjab News : मलोट विधानसभा क्षेत्र की विधायक एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर के प्रयासों से मलोट शहर में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है।

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि अमरूत 2 योजना के तहत ₹16.25 करोड़ की लागत से मलोट शहर के लिए वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट की आज शुरुआत की गई है, जिससे लगभग एक लाख की आबादी को सीधे लाभ मिलेगा।

पाइपलाइन को बदलकर नई पाइपलाइन

उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत सरहिंद फीडर पर नई पंपिंग मशीनरी स्थापित की जाएगी तथा लीकेज के कारण खराब हो चुकी 8300 मीटर पुरानी पाइपलाइन को बदलकर नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसके साथ ही शहर के हर कोने तक पानी पहुंचाने के लिए लगभग 20 किलोमीटर नई पाइपलाइन भी डाली जाएगी।

3000 घरों को नए हाउस कनेक्शन

उन्होंने आगे बताया कि इस योजना के अंतर्गत लगभग 3000 घरों को नए हाउस कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे, जिससे लोगों को स्वच्छ और पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध होगा।

बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि इस प्रोजेक्ट को एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे मलोट के निवासियों को पानी की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें- दतिया में विकास की रफ्तार तेज, CM मोहन यादव ने योजनाओं और प्रोजेक्ट्स का किया शुभारंभ

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button