Uttarakhand

Dehradun: किसानों ने लगाई मुख्यमंत्री से गुहार, अतिवृष्टि से फसलों को भारी नुकसान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘भारतीय किसान यूनियन तोमर’ के अध्यक्ष संजीव तोमर के नेतृत्व में किसान यूनियन के प्रतिनिधिमण्डल से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने किसानों की समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि जनपद हरिद्वार में हुई अतिवृष्टि से फसलों को काफी हानि हुई है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि कुछ किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है।

बता दें मुख्यमंत्री ने उन किसानों को ताकि जल्द से जल्द मुआवजा प्रदान किया जाएगा, यह आश्वासन दिया। उन्होंने फसलों के हुए नुकसान का ठीक से मूल्यांकन कर क्षतिपूर्ति की मांग की।

बता दें पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के सभी हितों को ध्यान में रखते हुए काम कर रही है। उन्होंने बताया कि अतिवृष्टि से हुई फसलों की क्षति का संग्रहण किया जा रहा है। साथ ही, केन्द्र सरकार को भी अतिवृष्टि से हुए नुकसान की जानकारी प्रेषित की जा रही है। केन्द्र सरकार की टीम द्वारा भी राज्य में हुए नुकसान का प्रारंभिक मूल्यांकन किया जा रहा है।

बता दें इस अवसर पर प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव विजय कुमार यादव, दीपेन्द्र चौधरी, किसान यूनियन प्रतिनिधिमण्डल से पवन त्यागी, अजब सिंह, संदीप चौहान, विकेश वालियान, तालिब हसन एवं अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: Jio फिर बनी नम्बर वन, जियो ने जोड़े 23 लाख यूजर, vodafone-ideaने 30 लाख से ज्यादा ग्राहक गंवाए

Related Articles

Back to top button