CWG 2022: जेरेमी लालरिनुंगा ने भारत को दिलाया स्वर्ण पदक, वेटलिफ्टिंग में दूसरा गोल्ड

Share

Common Wealth Games 2022 में भारत के नाम एक और गोल्ड मेडल हाथ लगा है। बता दें भारतीय युवा वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में कमाल कर दिखाया है। मात्र 19 साल के इस वेटलिफ्टर ने पुरुषों के 67 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीता है। इसी के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स में यह भारत का दूसरा गोल्ड मेडल हो गया है। इसी के साथ लालरिननुंगा का 300 किलोग्राम वजन उठाने का प्रयास कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण दिलाने में सफल रहा। बता दें जेरेमी ने चार साल के अंदर तीसरी बार तिरंगे की शान बढ़ाई है। उन्होंने साल 2018 युवा ओलंपिक में गोल्ड मेडल के अलावा पिछले साल कॉमनवेल्थ गेम्स में भी सोना जीता था। अब उनसे पेरिस ओलंपिक 2024 में गोल्ड मेडल की भी उम्मीद दिखाई देने लग गई है।

यह भी पढ़ें: CWG 2022: मीराबाई चानू के शानदार प्रदर्शन से बर्मिंघम में गूंजा ‘जन गण मन’, भारत का पहला गोल्ड

पीएम मोदी ने जीत की बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेरेमी को इस बड़ी जीत की बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट कर लिखा, ”हमारी युवा शक्ति इतिहास रच रही ! जेरेमी लालरिनुंगा को बधाई, जिन्होंने अपने पहले ही राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता है और साथ ही एक अभूतपूर्व राष्ट्रमंडल खेल रिकॉर्ड भी बनाया है। छोटी सी उम्र में उन्होंने अपार गौरव और यश हासिल किया है। उन्हें उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”

CWG 2022 में भारत का 5वां पदक

भारत ने अब तक कॉमनवेल्थ गेम्स में 5 मेडल जीते हैं और सभी पदक वेटलिफ्टिंग में ही आए हैं। भारत ने अब तक दो गोल्ड मेडल, दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है। जेरेमी लालरिनुंगा से पहले 30 जुलाई (शनिवार) को संकेत महादेव सरगर ने पुरुषों के 55 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीता। उसके बाद गुरुराजा पुजारी ने 61 किलोग्राम भारवर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता।

यह भी पढ़ें: Common Wealth Games: भारतीय वेटलिफ्टर गुरुराजा पुजारी ने 61 किलोग्राम भारवर्ग में जीता कांस्य