MP: भाजपा के गढ़ में कमलनाथ का चुनावी हुंकार

Share

उमरिया: 15 साल बाद 15 महीनों के लिए मध्यप्रदेश की सत्ता में लौटी कांग्रेस इस साल के अंत मे होने वाले विधानसभा चुनाव (Vidhansabha Chunav) में सरकार बनाने बेताब दिख रही है। मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) इसके लिए मैदान में उतर चुकें हैं। शुरुआत आज मध्यप्रदेश के विंध्य क्षेत्र और भाजपा के गढ़ माने जाने वाले उमरिया जिले से हुई है।

जनआक्रोश रैली के माध्यम से उमरिया की जनता को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि किसानों और नौजवान आज दर-दर की ढोकरें खा रहे हैं। बेरोजगारी चरम पर है, लोग पलायन करने को मजबूर हैं। देश का संविधान गलत हाथों में है, पूरा देश और प्रदेश में आपसी भाईचारा न होकर जाति और धर्म के आधार पर बांटा जा रहा है।

इस चुनाव में यह सब सबसे बड़ी चुनौती है

किसानों की आत्महत्या में प्रदेश नंबर 1 है, आज मंहगाई के कारण पूरे प्रदेश का हाल बेहाल हैं। हमने 15 महीनों में अपनी नियत और नीति जनता के सामने रखी है। शिवराज सिंह तीन साल का हिसाब नही दे पा रहे हैं। शिवराज झूठे घोषनाओं की मशीन है।

शिवराज सिंह ने क्या दिया

इन तीन सालों में घर घर दारू दी, बलात्कार दिया, मंहगाई दिया, भष्ट्राचार दिया। भाजपा की यह विकास यात्रा नही प्रदेश से निकास यात्रा है। शिवराज जी आप मुंबई जाइये और फिल्मों में काम करें.. कमलनाथ। हर जगह प्रायवेट का रवैया से रोजगार घट गया है, लोगों और आमजन से कहा कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस को अपना समर्थन देकर अच्छे भविष्य की तस्वीर रखें..

ये भी पढ़े: मोहन भागवत के बयान से MP का ब्राह्मण समाज आक्रोशित