Biharराजनीतिराज्य

Bihar: एनडीए को चुनौती देने की स्थिति में नहीं विपक्षी गठबंधन- उमेश कुशवाहा

Comment on opposition parties: बिहार जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि देश का मौजूदा विपक्ष एनडीए गठबंधन को चुनौती देने की स्थिति में नहीं है। विपक्ष के पास जनता को गरीबी से मुक्ति दिलाने और भारत को विकसित देश बनाने के लिए ठोस कार्ययोजना या कोई नीति नहीं है। वो केवल नकारात्मक प्रचार, झूठ और तुष्टीकरण के सहारे मतदाताओं को झांसे में लाने की मंशा पाले हुए हैं। देश की जागरूक जनता पुनः भ्रष्टाचारियों एवं परिवादी पार्टियों पर भरोसा करने के मूड में नहीं है।

‘जयंत चौधरी का भी कांग्रेस और सपा से मोह भंग’

उमेश सिंह कुशवाहा ने आगे कहा कि विपक्षी गठबंधन के घटक दलों में एक दूसरे के प्रति ही घोर अविश्वास का भाव पनप चुका है। गठबंधन में रहते पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीते दिनों स्वयं इस बात को कहा कि कांग्रेस पार्टी 2024 लोकसभा चुनाव में 40 सीट भी नहीं जीत पाएगी। बिना सीट बंटवारे के समाजवादी पार्टी ने उ.प्र. में अपने उमीदवारों का ऐलान कर दिया। आम आदमी पार्टी तो पंजाब और दिल्ली में कांग्रेस को सीट देने के लिए राजी तक नहीं है। जयंत चैधरी का भी कांग्रेस और सपा से मोह भंग हो चुका है।

‘एतिहासिक जीत दर्ज करेगा एनडीए’

देश में विपक्षी गठबंधन नाम की अब कोई चीज नहीं बची। ये तमाम राजनीतिक दल पीठ पीछे एक दूसरे को समाप्त करने की कोशिश में लगे हैं। विपक्ष में आत्मविश्वास का अभाव है। चुनाव से पहले ये अपनी हार स्वीकार चुके हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन आसान और एतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

यह भी पढ़ें: सपा नेताओं को बताया आसुरी-दुष्ट शक्तियां, भाजपा में जाने पर ये बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम…

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।

Related Articles

Back to top button