Uttarakhand

सीएम धामी ने दी शहीद मेजर दुर्गा मल्ल को श्रद्धांजलि, सन् 1944 में दी गई थी फांसी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को गढ़ी कैंट में स्थित शहीद दुर्गा मल्ल पार्क में आजाद हिंद फौज के शहीद मेजर दुर्गा मल्ल की प्रतिमा और चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सीएम धामी ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय काम करने वाले गोरखा समुदाय के लोगों को भी सम्मानित किया।

उन्होंने इस अवसर पर कहा कि मेजर दुर्गा मल्ल ने अपने छोटे आयु में ही देश की रक्षा के लिए अपने सभी सुखों और सुविधाओं को त्यागकर अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने का अत्यधिक साहस दिखाया था, और उनकी यह वीरता हमें हमेशा याद रहेगी। उन्होंने बताया कि वे विपरीत परिस्थितियों में भी राष्ट्रीय उत्कृष्टता की भावना से प्रेरित होकर अपना सम्पूर्ण समर्पण देश के लिए दिया। 1931 में मेजर दुर्गा मल्ल ने गोरखा राइफल्स में भर्ती होकर यहाँ से शुरूकिया और उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध में भी भाग लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि एवं वीरों की भूमि है, बलिदानियों की भूमि है। यह बात हमारे सैनिकों ने आज तक हुए सभी युद्धों में सिद्ध भी की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से सेना ना केवल पहले से और अधिक सक्षम और सशक्त हो रही है बल्कि उसकी यश और कीर्ति पताका चारों ओर फहरा रही है।

भारतीय किसान यूनियन तोमर के अध्यक्ष संजीव तोमर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की, इस मुलाकात के दौरान संजीव तोमर ने सीएम से हरिद्वार में जल भराव के कारण किसानों की फसलों के नुकसान की भरपाई की मांग की।

आपको बता दें कि भारी बारिश की वजह से हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में बाढ़ के कारण फसलों का काफी नुकसान हुआ था,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नुकसान का आकलन कर किसानों को मुआवजा देने की बात कही थी,इसमें कुछ किसानों को नुकसान की भरपाई तो की गई है,लेकिन काफी किसान अभी भी छूट हुए हैं,इसको लेकर आज संजीव तोमर ने मुख्यमंत्री से छूटे हुए किसानों को मुआवजा देने की मांग की।

ये भी पढ़ें: Dehradun: किसानों ने लगाई मुख्यमंत्री से गुहार, अतिवृष्टि से फसलों को भारी नुकसान

Related Articles

Back to top button