Chhattisgarh News : कोरबा में शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे दो बाइक सवार, नर्स पर चाकू से हमला करके फरार हो गए। घटना सीएसईबी चौकी क्षेत्र के पंप हाउस डी बंगला रोड स्थित उद्योग मंत्री और सांसद के बंगले के पास की है। बताया जा रहा है कि युवती एक निजी अस्पताल की लैब में नर्स है। वह रोज की तरह आज भी सुबह पैदल ड्यूटी जा रही थी। इसी दौरान पीछे से दो युवक बाइक से पहुंचे और युवती के पीठ पर चाकू से हमला करके फरार हो गए। चाकू महिला के पीठ में ही फंस गया।
घायल को पहुंचाया अस्पताल
युवती के शोर मचाने पर हमलावर फरार हो गए। युवती ने तुरंत अपने दोस्त को फोन किया। दोस्त ने मौके पर पहुंचकर युवती को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गया। घटना की जानकारी मिलते ही सीएसईबी चौकी प्रभारी भीमसेन स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली और उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी भी मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटनाक्रम की जानकारी देते हुए सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि प्राथमिकी के तौर पर युवती से जानकारी ले ली गई है। युवती ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी सीएसपी को दी। उसने हमलावरों को पहचानने से इंकार कर दिया। पुलिस मामला दर्ज करके जांच कर रही है। हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें – UP News : सपा नेता ने भगवान राम और माता कौशल्या पर दिया आपत्तिजनक बयान, डिटेल में पढ़ें
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








