Advertisement

मणिपुर: उपद्रवियों ने 2 महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़कों पर घुमाया, हैवानियत का वीडियो वायरल

Share
Advertisement

मणिपुर के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। राज्य पहले ही हिंसा की आग में जल रहा है। मणिपुर में भड़की भयंकर हिंसा की वजह से सैकड़ों लोगों को अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ा है। वहीं अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर किसी की आंखें शर्म से झुक जाएंगी। एक समुदाय की दो महिलाओं को दूसरे पक्ष के कुछ लोग निर्वस्त्र कर सड़कों पर घुमा रहे हैं।

Advertisement

वीडियो 4 मई का बताया जा रहा है, जोकि आज सामने है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली ये घटना मणिपुर के कांगपोकपी जिले के बी फैनोम गांव की बताई जा रही है। इस वीडियो में दो महिलाओं को बंधक बनाकर नग्न अवस्था में घुमाया जा रहा है। दोनों महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया।

महिलाओं को खेत में घसीटा

वीडियो भीड़ 2 महिलाओं को निर्वस्त्र कर खेत में घसीटती हुई दिखाई दे रही है। घटना की निंदा करने वाले इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम का दावा है कि महिलाएं कुकी-ज़ो जनजाति की थीं, जबकि उनके साथ छेड़छाड़ करने वाली भीड़ मैतेई समुदाय से थी।

सीएम ने दिए जांच के आदेश

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने बताया कि सरकार ने उस वीडियो का स्वत: संज्ञान ले लिया है जिसमें 2 महिलाओं को भीड़ द्वारा निर्वस्त्र कर घसीटते हुए दिखाया गया है और जांच के आदेश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: संसद सत्र से पहले AAP MP का स्पीकर को नोटिस, अध्यादेश का जताया विरोध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *