Uttar Pradeshराजनीतिराज्य

राजभर के दावे पर अखिलेश का पलटवार, सुभासपा प्रमुख को बताया ‘अफवाह फैलाने वाला मंत्री’

UP News : उत्तर प्रदेश के मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा, उन्होंने अखिलेश यादव को सलाह देते हुए कहा कि सोशल मीडिया की राजनीति में उलझने के बजाय उन्हें अपनी पार्टी के नेताओं को एकजुट रखने पर ध्यान देना चाहिए.

राजभर ने कहा, “जिस तरह पूरे सैफई परिवार ने मेरी एक प्रतिक्रिया पर मुझे बुरा-भला कहने और सफाई देने में समय बर्बाद किया, उससे बेहतर होता कि अखिलेश यादव ट्विटर, ऐसी-वैसी बातों और प्रेस कॉन्फ्रेंस वाली राजनीति छोड़कर ‘अपने सांसदों को बचाओ’ अभियान शुरू करते.”

राजभर पर सपा प्रमुख का तीखा हमला

वहीं, ओम प्रकाश राजभर के इस दावे पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जवाब दिया, उन्होंने राजभर को “अफवाह फैलाने वाला मंत्री” बताया और उन पर ट्रांसफर-पोस्टिंग तथा कॉन्ट्रैक्ट दिलाने के नाम पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए. अखिलेश यादव ने पंचायती राज विभाग में घोटाले का आरोप भी लगाया.

राजभर ने जताई पार्टी में फूट की आशंका

इससे पहले ओम प्रकाश राजभर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि सपा कार्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मण समाज का अपमान किया गया, उन्होंने लिखा, “जिस तरह कल सपा ऑफिस में एक कॉन्फ्रेंस के बहाने ब्राह्मणों का अपमान किया गया, उससे ‘बागी बलिया’ के ‘लाल’ को गहरी चोट पहुंची है. योजना तो पहले से ही बनी हुई थी, लेकिन कल की घटना ने आग में घी डालने का काम किया है. पार्टी में फूट तो पक्की होगी.”

ये भी पढ़ें- “साडे बुजुर्ग साडा माण”- बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार की पहल, वृद्धाश्रमों के लिए 4.10 करोड़ रुपए जारी- डॉ. बलजीत कौर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button